राजधानी पटना में कॉल सेंटर के नाम पर साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश

 Patna– राजधानी पटना में कॉल सेंटर के नाम पर साइबर क्राइम को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है.

पुलिस ने इस मामले में दो लड़की के समेत कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस का दावा है कि गिरोह के सदस्य राजधानी पटना सहित पूरे बिहार में फैले हुए हैं.

कॉल सेंटर से एटीएम, डेबिट कार्ड, इंश्योरेंस, आधार कार्ड के नाम पर फोन कर लोगों से उनकी

गुप्त जानकारियों की मांग की जाती है और उसके बाद शुरु होता है फर्जीबाड़े का खेल.

पुलिस को आरोपियों के पास से एक लाख रुपया, कई एटीएम और डेबिट कार्ड के साथ ही 186 पृष्ठ का

एक दस्तावेज भी मिला है, इस दस्तावेज में साइबर फ्रॉड से जुड़े कई साक्ष्य मिले हैं.

पुलिस इस कथित कॉल सेंटर को सील कर गिरोह के दूसरे सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बता दें कि राजधानी पटना में कुकुरमुतों की तरह कॉल सेंटरों का जाल फैला है,

एक बड़ी संख्या मेंं युवा इसमें काम करते हैं, बिहार जैसे राज्य में जहां बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है,

लेकिन पुलिस के लिए इसके नाम पर किए जा रहे फर्जीबाड़ों पर नजर रखना भी एक चुनौती बन कर उभरी है.

 

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...