दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज

झरिया (धनबाद) : सिंदरी के नीमटॉड के वीर सिद्धो-कान्हो मैदान में समाज सेवी स्वर्गीय सोनू टूडू स्मृति में दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है. इस फुटबॉल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप पार्षद प्रतिनिधि गोपाल महतो पहुंचे.

मुख्य अतिथि ने फीता काटकर खिलाड़ियों से मिलकर हाथ मिलाया और हौसला अफजाई की. पार्षद प्रतिनिधि गोपाल महतो ने कहा कि स्वर्गीय सोनू टुडू समाज के प्रति काफी कुछ काम किया है. हम लोगों को भी सोनू टूडू से प्रेरणा लेने की जरूरत है, ताकि समाज के प्रति अच्छा काम कर सके. उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खेल पर बहुत ध्यान दे रहे हैं और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सीधे नियुक्ति पत्र दे रहे हैं ताकि देश में झारखंड ऊंची मुकाम प्राप्त कर सके.

football1 22Scope News

उन्होंने कहा कि खेल हमें अनुशासन सिखाता है. हमें अनुशासन को अपने जीवन में उतारना चाहिए. अनुशासन हमें अपने कर्तव्य के प्रति आकर्षित करता है. फुटबाल झारखंड में सबसे लोकप्रिय खेलों में से एक है. फुटबाल को जीवित रखने के लिए मैच का आयोजन होना आवश्यक है.

रिपोर्ट: अनिल मुंडा

तबाही : नालन्दा बाजार समिति में लगी भीषण आग, 25 दुकानें जलकर खाक

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates