Road Accident में वार्ड सदस्य समेत दो की मौत

पूर्णिया: पूर्णिया में ट्रैक्टर और बाइक की भिड़ंत में वार्ड सदस्य समेत दो युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई जबकि परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। घटना पूर्णिया के क़स्बा में स्थित एनएच 57 की है जहां एक ट्रैक्टर और एक बाइक में भिडंत हो गई। घटना में अमौर थाना क्षेत्र के सहल गांव के वार्ड सदस्य मोहम्मद सद्दाम और उनके भाई मो सरफराज की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि दोनों बाइक से पूर्णिया की तरफ जा रहे थे तभी कस्बा के समीप एनएच 57 पर बाइक और ट्रैक्टर में टक्कर हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दोनों को आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया जहां दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

यह भी पढ़ें-   New Year की तैयारी पर पुलिस का चला डंडा, पटना में…

https://youtube.com/22scope

पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट

Road Accident Road Accident

Road Accident

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...

Jharkhand High Court: Mutation से तय नहीं होगा जमीन का Ownership,...

झारखंड हाईकोर्ट ने कहा कि म्यूटेशन, जमाबंदी और लगान रसीद से जमीन का मालिकाना हक साबित नहीं होता। स्वामित्व विवाद का फैसला केवल सिविल...