New Year की तैयारी पर पुलिस का चला डंडा, पटना में…

पटना: नव वर्ष का मौका बहुत नजदीक है और बिहार में शराबबंदी भी है। शराबबंदी के बावजूद राज्य में नव वर्ष के लिए अवैध रूप से शराब पार्टी की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में राजधानी पटना में पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए भारी मात्र में शराब जब्त किया है। पुलिस ने कंटेनर के चालक को भी गिरफ्तार किया है।

पटना सिटी डीएसपी गौरव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस और मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक कंटेनर शराब के साथ एक को गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल शराब के बोतलों की गिनती की जा रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि जब्त शराब की कीमत लाखों रूपये में होगी। पुलिस पूछताछ में कंटेनर चालक ने बताया कि वह झारखंड से शराब लेकर आया था और वैशाली जा रहा था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    बिहार में Crime है कंट्रोल, अपराधिक घटनाओं में हुई कमी तो इतने लोग हुए गिरफ्तार

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

New Year New Year
New Year

Jharkhand Treasury Scam: CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़...

झारखंड ट्रेजरी घोटाले में CID ने खूंटी और देवघर के 1.21 करोड़ रुपये की अवैध निकासी के मामलों को टेकओवर किया। अब सात मामलों...

EPFO New Schemes 2026: विश्वास, कर्मचारी नामांकन अभियान और Amnesty Scheme...

EPFO ने विश्वास-2026, कर्मचारी नामांकन अभियान और एमनेस्टी योजना-2026 शुरू की। लाखों कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा, पुराने विवादों के समाधान और ट्रस्टों को कानूनी...

CBSE Three Language Policy: कक्षा 9 में तीन भाषाएं अनिवार्य करने...

सीबीएसई की तीन भाषा नीति सुप्रीम कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने केंद्र, NCERT और CBSE को नोटिस जारी कर 10 दिन में जवाब मांगा। अगली...