39 किलो चांदी के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

सिमडेगा : बांसजोर पुलिस ने 25 लाख रुपए कीमत के 38 किलो 830 ग्राम चांदी के साथ दो अंतर्राज्यीय जेवर तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गुप्त सूचना के आधार पर उड़ीसा और झारखंड सीमा पर स्थित बांसजोर थाना इलाके के महुआ टोली में अपराध नियंत्रण को लेकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी क्रम में एक स्कॉर्पियो को रोककर उसकी तलाशी ली गई. स्कार्पियो रुकते ही सवार कुछ लोग जंगल की ओर भागने में सफल हो गए. जबकि दो व्यक्ति को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया.

simdega 22Scope News

तलाशी के क्रम में एक बैग में भरकर रखे गए 38 किलो 830 ग्राम चांदी बरामद किया गया. जिसमें लगभग 14 किलो का एक चांदी का ईट भी शामिल है. पूछताछ के बाद पकड़े गए लोगों ने अपना नाम मोफिजूल शेख औऱ मोजिबुर शेख साहिबगंज का निवासी बताया. एसपी डॉ शम्स तबरेज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पकड़े गए मोफिजूल शेख और मोजिबुर शेख दोनों अन्तर्राजिय जेवर तस्कर गिरोह के सदस्य हैं. कुछ लोग भागने में सफल हो गए जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. एसपी ने बताया कि जब्त की गई चांदी की कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है. छापेमारी टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

रिपोर्ट : रविकांत

Sonbarsha Raj Fire Incident: सहरसा के मनौरी गांव में गैस सिलेंडर...

Sonbarsha Raj Fire Incident: सोनवर्षाराज नगर पंचायत के मनौरी गांव में रविवार की शाम गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से तीन परिवारों...

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...