दहेज और हत्या मामले में दो जवान को मिली उम्र कैद की सजा

बोकारो : दहेज और हत्या मामले में होमगार्ड के जवान और

सेना के जवान को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई है.

अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ योगेश कुमार सिंह की अदालत ने आज शुक्रवार को सजा सुनाई है.

घटना चास थाना क्षेत्र के कैलाश नगर की है.

होमगार्ड जवान और उसके भाई ने पत्नी की गला दबाकर दहेज के लिए कर दी हत्या कर दी थी. मृतिका संगीता कुमारी बिहार के भोजपुर सोनबरसा की रहने वाली थी. इसकी जानकारी विशेष लोक अभियोजक राकेश कुमार राय ने दी है.

bokaro court 1 22Scope News

2018 में हुई थी संगीता की निरंजन पांडे के साथ

जानकारी के मुताबिक बिहार के सोनबरसा की रहने वाली संगीता कुमारी की शादी 27 जून 2018 को चास कैलाश नगर के रहने वाले बेरोजगार निरंजन पांडे के साथ हुई थी. डेढ़ महीने बाद निरंजन की होमगार्ड में नौकरी लग गई. उसके बाद से ही निरंजन और उसका सेना में तैनात भाई नीरज कुमार पांडे दहेज की मांग करने लगा. लगातार संगीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. इसी दौरान 2 अप्रैल 2020 को घर में संगीता की गला दबाकर हत्या कर दी गई. मामले में चास थाने में दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया और इसी मामले में आज पति और उसके भाई को उम्र कैद की सजा सुनाते हुए 20,000 रुपए का जुर्माना भी लगाया है.

रिपोर्ट : चुमन कुमार

giridih में JMM संगठन विस्तार की तैयारी तेज, 15 दिनों में...

गिरिडीह में झामुमो की संगठनात्मक बैठक में अगले 15 दिनों में पंचायत और शहरी वार्ड स्तर तक संगठन विस्तार का लक्ष्य तय किया गया।...

Anand Mahindra Bihar Museum: बिहार की विरासत ने जीता आनंद महिंद्रा...

Anand Mahindra Bihar Museum, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार संग्रहालय ने दुनिया...

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...