Advertisment

Ludhiana में नवरात्रि जागरण पंडाल गिरने से दो की मौत, 15 जख्मी

लुधियाना: नवरात्रि का पर्व पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुर्गा पूजा को लेकर हर जगह पंडाल को एक से एक आकर्षक डिज़ाइन में बनाया गया और हर तरफ माहौल भक्तिमय बना हुआ है। लेकिन एक दुखद खबर है पंजाब से जहां लुधियाना में दुर्गा पूजा पंडाल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। घायलों को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायलों में सात की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात लुधियाना में जागरण का पंडाल गिरने से अफरातफरी मच गई। पंडाल गिरने का मुख्य कारण तेज आंधी है। आंधी की वजह से पंडाल गिरने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि 15 लोग जख्मी हो गए। जागरण में शामिल अधिकतर लोग बरनहारा गांव और द्वारका एन्क्लेव के रहने वाले थे।

घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई और लोगों को अस्पताल पहुंचाया। मामले में स्थानीय थानाध्यक्ष ने बताया कि नवरात्र के दौरान चंदा जमा कर जागरण आयोजित की गई थी। आयोजकों ने कई सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा था जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है। फ़िलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    पूर्णिया में Police and STF ने कुख्यात डकैत को मुठभेड़ में किया ढेर

Ludhiana Ludhiana Ludhiana Ludhiana

Ludhiana

Jharkhand JPSC Scam: CID ने सफल अभ्यर्थियों से मांगी OMR Copy,...

Jharkhand JPSC Scam: सीआईडी ने जेपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 की जांच तेज कर दी है। सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी...

Jharkhand ED Raid: अवैध कोयला कारोबार पर सबसे बड़ी कार्रवाई, ₹160...

Jharkhand ED Raid: धनबाद में अवैध कोयला खनन और तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई। ₹160 करोड़ के म्यूचुअल फंड फ्रीज, ₹1.02 करोड़...

Jharkhand Shravani Mela 2026: बाबाधाम में VIP Entry पूरी तरह बंद,...

Shravani Mela 2026: झारखंड सरकार ने बाबाधाम और बासुकीनाथ में वीआईपी एंट्री पूरी तरह बंद कर दी है। सभी श्रद्धालु अब एक ही कतार...