Advertisment

गिजवाही में ठनका से दो पक्का मकान गिरे

सासाराम : सासाराम प्रखंड क्षेत्र के पहाड़ी क्षेत्र गिजवाही में रविवार की रात दो लोगों के मकान पर ठनका गिर गया. गांव में दो मकान पक्का गिरने से अफरा तफरी का माहौल बना रहा. सोमवार की सुबह पहुंचे ग्रामीणों की मदद से बचाव कार्य किया गया. सासाराम नगर निगम क्षेत्र में पड़ने वाला गिजवाही गांव के गौवनौरी रजवार और महंगू रजवार के पक्का मकान रविवार मध्य रात्रि उस वक्त गिर पड़ा जब तेज बारिश गर्जन के साथ ठनका गिर पड़ा. मकान गिरते देख परिजन घर से बाहर निकल पड़े जिस कारण बड़े हादसा टल गया. गांव के समाजसेवी जयराम आशियाना ने सरकार से पीड़ित गरीब परिवार को सरकारी सहायता की गुहार लगाई है.

रिपोर्ट : दयानंद तिवारी

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...