Advertisment

Bhojpur सदर अस्पताल में भिड़े दो स्टाफ, मची अफरातफरी

Bhojpur: भोजपुर जिले के आरा सदर अस्पताल में दो स्टाफ के बीच गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। मारपीट के बाद एक्स-रे रूम के समीप भीड़ इकट्ठा हो गई। Bhojpur सदर अस्पताल में पदस्थापित सुरक्षाकर्मियों, स्टाफ और मरीज के परिजनों ने झगड़ा को जैसे तैसे छुड़ाया तब जाकर वहां पर माहौल शांत हुआ। वहीं घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाना की पुलिस टीम भी आरा सदर अस्पताल पहुंची और घटना की जानकारी प्राप्त की है।

गया में CM ने की योजनाओं की समीक्षा, सड़क समेत कई अहम घोषणाएं भी की

बताया जा रहा है कि मारपीट में कई स्टाफ घायल हो गए। घायल स्टाफ ऋतिक सिंह ने बताया कि एक सरकारी स्टाफ सत्य प्रकाश जबरन एक्सरे करने के लिए दवाब बनाने लगे। जब मैंने उन्हें दो मिनट रुकने के लिए कहा तो उसने गाली गलौज और मारपीट करना शुरू कर दिया। उसने इस दौरान जान मारने की भी धमकी दी। अगले दिन भी उसने अपने साथ कुछ लोगों को बुलाया और मेरे साथ मारपीट की।

11251 सड़कों के उन्नयन की Cabinet ने दी स्वीकृति, 7 वर्षों तक…

घटना के बाद आलाधिकारी भी Bhojpur सदर अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। घायल स्टाफ वर्तमान में भोजपुर जिले के सदर अस्पताल स्थित एक्सरे रूम में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि सरकारी स्टाफ सत्यप्रकाश बुधवार की शाम किसी को लेकर एक्सरे करवाने पहुंचे थे। एक्स-रे रूम में पहले से एक महिला की वहां के कर्मियों के द्वारा एक्सरे किया जा रहा था। तभी एक्सरे कर्मियों के द्वारा 2 मिनट बाहर खड़ा रहने की बात कही गई।

यह भी पढ़ें-   11251 सड़कों के उन्नयन की Cabinet ने दी स्वीकृति, 7 वर्षों तक…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

भोजपुर से नेहा की रिपोर्ट

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: धनबाद में सेल कर्मी पर कथित...

Chasnala SAIL Karmi Bolero Hamla: जिले के पत्थरडीह थाना क्षेत्र में चासनाला SAIL वॉशरी के एक घायल कर्मचारी से जुड़ा मामला अब एक नया...

Garhwa Driving License Camp: गढ़वा में घर के पास बना ड्राइविंग...

Garhwa Driving License Camp: शनिवार को गढ़वा के ज़िला परिवहन कार्यालय ने भंडरिया मुख्यालय स्थित पंचायत भवन में पंचायत-स्तर पर ड्राइविंग लाइसेंस (DL) कैंप का...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई में शराब दुकान को लेकर बवाल,...

Jugsalai Sharab Dukaan Virodh: जुगसलाई इलाके में स्थानीय लोगों ने मंदिर के सामने शराब की दुकान खोलने का विरोध किया है। उनका तर्क है कि...