डिलीवरी से पहले STF के हत्थे चढ़ गये दो हथियार तस्कर, शराब कारोबार…

मुंगेर: मुंगेर STF एवं नया रामनगर थाना की पुलिस ने रामनगर में कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के पास से दो पिस्टल एवं दो मैगजीन बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि तस्कर हथियारों की डिलीवरी करने वाले थे लेकिन उससे पहले ही STF के हत्थे चढ़ गये। मामले में मिली जानकारी के अनुसार STF को सूचना मिली थी कि नया रामनगर थाना क्षेत्र के रामनगर तालाब के समीप कुछ हथियार तस्कर हथियार की डिलीवरी करने वाले हैं।

सूचना पर STF की टीम ने नया रामनगर थाना की पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को दबोचा लिया। गिरफ्तार तस्कर रामनगर निवासी मनोज यादव और सफियासराय थाना क्षेत्र के इंद्रुरुख गांव निवासी आशुतोष कुमार के पास से दो पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मनोज यादव हथियार के साथ ही शराब का भी कारोबार करता है। उस पर पहले से ही शराब कारोबार का मामला दर्ज है।

यह भी पढ़ें – विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन भी हंगामेदार रहा सदन, पक्ष विपक्ष में…

मामले में एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि STF और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो हथियार तस्कर को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। फ़िलहाल पुलिस हथियार तस्करी गिरोह का खुलासा करने की कोशिश में जुट हुई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  फर्जी और घुसपैठिये मतदाताओं को संरक्षण देना चाहते हैं तेजस्वी, भाजपा कभी नहीं होने देगी पूरा…

मुंगेर से के एम राज की रिपोर्ट

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...