Ranchi Accident : NH-39 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर…

Ranchi Accident : रांची जिले के चान्हो थाना क्षेत्र में आज शाम करीब 5 बजे एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सड़क हादसे का शिकार हो गई। हादसा NH-39 पर ओपा के समीप उस समय हुआ जब दो युवक चान्हो की ओर जा रहे थे और उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

ये भी पढ़ें- Saraikela Accident : खड़े ट्रक से जा टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन युवकों की दर्दनाक मौत… 

Ranchi Accident : गंभीरावस्था में रिम्स रेफर

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी और घायलों की मदद के लिए दौड़े। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चान्हो पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दोनों को रांची स्थित रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया।

ये भी पढ़ें- Ranchi Breaking : हिंदपीढ़ी में दिनदहाड़े चली गोली, युवक की मौत… 

घायलों की पहचान सोंस बाजोटोली के रहने वाले आनंद लोहरा और संदीप लोहरा के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग काफी देर तक घटनास्थल पर जमा रहे। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Saffrn

Trending News

INDI गठबंधन की बैठक पर मंत्री श्रवण का तंज, कहा- करते...

पटना : बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री व जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार ने कल यानी आठ जून...

मोबाइल लुटेरा गिरोह का सदस्य हथियार के साथ गिरफ्तार

बांका : बांका जिले के अमरपुर थाना की पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरा गिरोह के सदस्य को एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, एक...

मुर्गा रखने के विवाद में बुजुर्ग दंपती की पिटाई, Video वायरल

बेगूसराय : जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर गांव में घर के समीप मुर्गा रखने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष द्वारा...

6 साल के मासूम की रहस्यमयी मौत, स्कूल के शौचालय के...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हैरान करने वाली घटना सामने आई है। मुरलीगंज थाना क्षेत्र के खारी गांव...

जहरीली शराबकांड : एक्शन में मोतिहारी पुलिस, UP से बड़े शराब...

मोतिहारी : उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से गिरफ्तार हुआ फरार तस्कर पूर्वी चंपारण में शराब सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा था। आरोपी जहरीली शराबकांड के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img