UGC NET Result: NTA ने रिजल्ट की डेट का किया ऐलान, जानिए कब आएगा परिणाम

UGC NET Result: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून 2025 (UGC NET June 2025) के रिजल्ट को लेकर बड़ी घोषणा की है। एनटीए ने बताया कि UGC NET Result 2025 को 22 जुलाई 2025 को जारी किया जाएगा। यह जानकारी एजेंसी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए साझा की, जिससे रिजल्ट की तारीख को लेकर जारी अटकलों पर अब विराम लग गया है।

UGC NET क्या है?

UGC NET (University Grants Commission – National Eligibility Test) एक राष्ट्रीय स्तरीय परीक्षा है, जो भारत के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर पद के लिए पात्रता निर्धारण और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने के लिए आयोजित की जाती है। UGC NET June 2025 परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी। इसमें लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया।

UGC NET Result: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘UGC NET जून 2025 परिणाम’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अपनी आवेदन संख्या, जन्म तिथि और सुरक्षा पिन दर्ज कर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
  • UGC NET स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट रखें।

JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...

JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...

Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...

BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...

बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...