Ukraine Russia War : अब इन देशों के ऊपर से नहीं उड़ सकते रूसी विमान

Ukraine Russia War : अब इन देशों के ऊपर से नहीं उड़ सकते रूसी विमान

Ukraine Russia War : अब इन देशों के ऊपर से नहीं उड़ सकते रूसी विमान- यूक्रेन में

रूस की ओर से किए जा रहे हमले की वजह से तबाही का मंजर है.

यूक्रेन के अलग-अलग इलाकों में हमला बोलकर रूसी सैनिक सैन्य ठिकानों को तबाह कर रहे हैं.

बड़ी-बड़ी इमारतों और स्कूलों को भी टारगेट किया जा रहा है.

ऐसे में भारी संख्या में लोग हताहत हो रहे हैं.

यूक्रेन पर हमले के बीच रूस पर दुनिया के कई देशों द्वारा लगातार प्रतिबंध भी लगाए जा रहे हैं.

अमेरिका (America) और यूरोपीय सहयोगी रूस के खिलाफ यूक्रेन (Ukraine) पर

हमला करने के लिए लगातार प्रतिबंधों को बढ़ा रहे हैं. रूस को पूरी तरह से अलग-थलग करने की वैश्वक स्तर पर कोशिश की जा रही है. प्रतिबंधों की वजह से रूस की अर्थव्यवस्था (Russian Economy) को काफी नुकसान पहुंच रहा है.

प्रतिबंधों से अलग-थलग पड़ा रूस

यूक्रेन में जंग के बीच व्हाइट हाउस ने गुरुवार को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आंतरिक सर्कल के लोगों के उद्देश्य से अतिरिक्त वित्तीय प्रतिबंधों की घोषणा की. अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि यह 19 रूसी एलिट क्लास और उनके परिवार के दर्जनों सदस्यों और सहयोगियों पर यात्रा प्रतिबंध लगा रहा है. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा है कि व्लादिमीर पुतिन को अंदाजा भी नहीं है कि इन प्रतिबंधों से रूस को कितना नुकसान होगा. पुतिन को जंग के मैदान में बढ़त मिल रही है लेकिन उन्हें वक्त तक इसकी कीमत चुकानी होगी. बैंकिंग और खेल के मैदान से लेकर हवाई क्षेत्र तक प्रतिबंधों के जरिए रूस पर शिकंजा कसा जा रहा है.

38 देशों ने उड़ानों पर लगाए प्रतिबंध

रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन के कई इलाकों को निशाना बनाकर काफी नुकसान पहुंचा रहे हैं तो दुनिया के कई देशों ने रूस को सबक सिखाने के लिए उसके हवाई क्षेत्र को बैन कर दिया है. दुनिया के करीब 38 देशों से रूस ने हवाई संपर्क तोड़ लिया है. यूक्रेन में लड़ाई शुरू होने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय यूनियन समेत दुनिया के 38 देशों ने अपने हवाई क्षेत्र में रूस की विमानों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं. इस फैसले से रूसी अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान पहुंचने वाला है. साथ ही वो दुनिया के कई देशों से कट गया है. इसका सीधा असर रूस के एविएशन डिपार्टमेंट और इससे संबंधित कंपनियों पर पड़ना तय है. दुनिया की कुल एयरलाइंस में रूस का हिस्सा करीब 6 फीसदी माना जाता है.

Ukraine Russia War : युद्ध में घायल बच्चों से पोप फ्रांसिस ने अस्पताल में जाकर की मुलाकात

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...