यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी सीनेट को करेंगे संबोधित, इन देशों से करेंगे ये अपील

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी सीनेट को करेंगे संबोधित, इन देशों से करेंगे ये अपील

नई दिल्ली : यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अमेरिकी सीनेट को करेंगे संबोधित, इन देशों से करेंगे ये अपील-

यूक्रेन (Ukraine) के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की आज अमेरिकी सीनेट को संबोधित करेंगे.

अमेरिकी समय के अनुसार (शनिवार सुबह) जूम के जरिये यूक्रेन के राष्ट्रपति संबोधित करेंगे.

इस बात की जानकारी एक अमेरिकी अधिकारी ने दी है.

इस युद्ध में रूस की गंभीर बमबारी से यहां के हालात बेहद संवेदनशील हो गये हैं.

यही वजह है कि कई अमेरिकी सांसद जो बाइडेन से

रूस के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं

और उससे तेल आयात बंद करने को कह रहे हैं. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध का आज 10वां दिन है.

पूर्वी यूक्रेन (Ukraine) के कई शहरों में लगातार बमबारी जारी है. यूक्रेन के कई शहरों पर रूस ने कब्जा कर लिया है. अमेरिका समेत कई पश्चिमी देश यूक्रेन पर रूस के हमले का विरोध कर रहे हैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के जज्बे का समर्थन कर रहे हैं.

बढ़ सकती हैं तेल की कीमतें

हालांकि रूस से तेल आयात बंद करने से इसकी बढ़ती हुई कीमतों में और बढ़ोतरी हो सकती है. अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में तेल के दाम अनियंत्रित गति के साथ बढ़ सकते हैं. अमेरिका लगातार यूक्रेन के साथ संवाद बनाये हुये हैं. हालांकि युद्ध के समय उसने यूक्रेन की सैन्य सहायता करने से मना कर दिया था. इसके पीछे उनका तर्क किसी भी तरह के वैश्विक युद्ध के खतरे को कम करना था.

सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने की मांग

उल्लेखनीय है कि इससे पहले शुक्रवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ‘जपोरिजिया परमाणु संयंत्र’ में आग लगने पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से बातचीत की थी. इस बातचीत में जेलेंस्की ने यूएस से रूस को प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की थी.

राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन बाइडेन ने की बातचीत

इस संबंध में व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के साथ मिलकर रूस से प्रभावित क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों पर तत्काल रोक लगाने तथा आपात बचाव दल को वहां जाने की अनुमति देने की मांग की है. बाइडेन ने संयंत्र की स्थिति की जानकारी लेने के लिए अमेरिकी ऊर्जा विभाग के परमाणु सुरक्षा के अवर सचिव और राष्ट्रीय परमाणु सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक से भी बातचीत की है.

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...

जन्मदिन की आड़ में हैवानियत: वियाग्रा खाकर दुष्कर्म, दोबारा विरोध करने...

फिरोजाबाद (उत्तर प्रदेश)। रक्षाबंधन पर घर लौट रही एक 22 वर्षीय युवती को अपने ही सहपाठी प्रेमी की सनक का शिकार बनना पड़ा। जिले...

गर्लफ्रेंड के सामने ‘इगो’ पर लगी ठेस: एंट्री रोकने पर भड़का...

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने केवल इस बात पर एक टाउनशिप...