रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों की मुक्ति के लिए यूक्रेनी युवती यूलिया ने किया सामूहिक पिंडदान

गया : बिहार के गया में इन दिनों विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला चल रहा है। यहां देश ही नहीं, बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आ रहे हैं और अपने पितरों के मोक्ष की कामना कर रहे हैं। इस बीच सात समुंदर पार से भी विदेशी आ रहे हैं। बड़ी खबर यह है कि रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए दोनों देशों के लोगों के लिए गया में सामूहिक पिंडदान यूक्रेन की युवती के द्वारा किया गया।

यूक्रेनी युुवती ने किया युद्ध में मारे लग गए लोगों के लिए सामूहिक पिंडदान

यूक्रेन की रहने वाली यूलिया जिटोमेरेस स्काई गयाजी को पहुंची है। गया को पहुंचने के बाद शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों के लिए यूलिया ने सामूहिक पिंडदान का कर्मकांड किया। इस दौरान विश्व शांति की भी कामना की। 32 विदेशियों का एक दल पिंडदान करने को गया पहुंचा है। कुल 60 के करीब विदेशी पिंडदानी गयाजी को आएंगे, जो कि रूस, यूक्रेन, यूूएस और जर्मनी समेत अन्य देशों से होंगे। ये विदेशी तीर्थ यात्री अलग-अलग दिनों में पिंडदान का कर्मकांड करेंगे। शनिवार को यूक्रेनी युुवती यूलिया ने गया विष्णुपद तीर्थ में पहुंचकर मोक्षदायिनी फल्गु के देवघाट तट पर पिंडदान किया है।

युद्ध में अकाल मृत्यु हुए दोनों देशों के सैनिकों और आम लोगों के लिए सामूहिक पिंडदान

रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध अभी जारी है। ऐसे में यूक्रेनी युवती ने एक बड़ा नाजीर पेश किया है, जब उसके द्वारा युद्ध में मारे गए यूक्रेन ही नहीं, बल्कि रूसी सैनिकों के लिए भी पिंडदान किया गया। इसने रूस-यूक्रेन युद्ध में मारे गए सैनिकों-आम लोगों के आत्म शांति और उनके मोक्ष प्राप्ति के लिए पिंडदान किया। विदेशी युवती यूलिया ने बताया कि वह युद्ध को खत्म होते देखना चाहती है। वहीं वह दोनों देशों के युद्ध में मारे गए लोगों के मोक्ष की कामना और विश्व शांति की कामना को लेकर यहां पिंडदान करने आई है। गयाजी से वह काफी प्रभावित है। वह अपने माता-पिता का भी पिंडदान करने आई है। गयाजी तीर्थ में आकर उसे काफी शांति मिलती है। वहीं, अब उसे और अधिक शांति मिल रही है, क्योंकि उसने रूस यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों के आत्म शांति और मोक्ष के लिए सामूहिक पिंडदान किया है और विश्व शांति की भी कामना की है।

आलिया के माता-पिता नहीं है, खुद साइकोलॉजिस्ट है

वहीं, इस्कॉन के धर्म प्रचारक लोकनाथ गौड़ ने बताया कि यूक्रेनी युवती यूलिया के माता-पिता नहीं है। वह दूसरी दफा गया जी को आई है। वह गया मोक्ष धाम से काफी प्रभावित है। अपने देश में वह सनातन धर्म को लेकर उत्साहित हो लोगों को बताती रहती है। आलिया को सनातन धर्म में काफी विश्वास है। वहीं, उसने गयाजी मोक्ष धाम पर काफी अध्ययन किया है और वह एक साइकोलॉजिस्ट होते हुए गयाजी को पहुंची है। रूस और यूक्रेन युद्ध में मारे गए लोगों के लिए सामूहिक पिंडदान कर रही है। वहीं अपने माता-पिता के मोक्ष की भी कामना की है। इसके अलावा उसके द्वारा इस गया की भूमि से विश्व शांति की कामना की गई है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

DM ने MGNREGA अभिसरण योजनाओं का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध...

बेतिया : पश्चिमी चंपारण जिले के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा आज चनपटिया प्रखंड में मनरेगा के अभिसरण से जल संसाधन विभाग द्वारा क्रियान्वित विभिन्न...

मंत्री संजय सिंह ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, शुद्ध व...

पटना : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आज सूचना भवन के संवाद कक्ष में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित...

मुख्यमंत्री ने कहा- SC/ST के छात्र-छात्राओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद सभागार में जनजातीय गरिमा उत्सव 2026 के अंतर्गत 'बिरसा लिब्स इन न्यू भारत'...

डोभी-चतरा मार्ग पर डाक पार्सल से 2 करोड़ गांजा बरामद, 2...

गयाजी : गयाजी जिले के शेरघाटी अनुमंडल के बहेरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए...

केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से...

दरभंगा : दरभंगा जिले के केवटी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) चंद्र मोहन पासवान के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img