Advertisment

बेलगाम पिकअप ने पिता-पुत्र कौ रौंदा, प्रभारी प्रिंसिपल की मौत

आरा : जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के उदवंतनगर गांव के समीप शुक्रवार की सुबह बेलगाम पिकअप ने बीपीएससी का परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार प्रभारी प्रिंसिपल व उनके पुत्र को रौंद दिया। हादसे में बाइक चला रहे हैं प्रभारी प्रिंसिपल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठा उनका पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद जख्मी युवक को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

घटना को लेकर लोगों के बीच काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। जानकारी के अनुसार, मृतक टाउन थाना क्षेत्र के गौसगंज मोहल्ला निवासी जय किशुन राम के 52 वर्षीय पुत्र हीरालाल है। वह पेशे से शिक्षक थे एवं वर्तमान में बामपाली गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में प्रभारी प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। जबकि जख्मी उनका 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार है।

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...