रोहतासः मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का पहलेजा मोड़ पर ट्रक ने सड़क पार करती युवती को कुचला दिया। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतिका डेहरी की ओर से ऑटो में बैठकर आई थी, ऑटो से उतर कर सड़क पार करने के दौरान सासाराम की ओर से आ रहा एक बेकाबू ट्रक युवती को कुचल कर भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना के विरोध में एनएच-2 को जाम कर दिया। प्रशासन से मृतका की पहचान करते हुए मुआवजा देने और सड़क पार करने की सुरक्षित व्यवस्था करवाने की मांग की।
बताया जा रहा है कि पहलेजा मोड़ एक खतरनाक मोड़ है। यहां अक्सर सड़क दुर्घटनाएं होते रहता है। इसी मोड़ से नेहरू कालेज के हजारों छात्र सड़क पार करते हैं, लेकिन इस मोड़ पर ट्रैफिक पुलिस की कोई व्यवस्था नहीं है, इसके कारण सड़क हादसे होते रहते हैं। मुफ्फसिल थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृतका की पहचान की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को लिए भेज दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात ट्रक चालक का पता लगाया जायेगा।
रिपोर्टः रुपेश


















