नौबतपुर: राजधानी पटना से सटे नौबतपुर में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे सो रहे एक युवक को कुचल दिया। ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नौबतपुर के मुसहरी के समीप की है जहां एक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे सो रहे एक युवक को कुचल दिया। युवक को कुचलने के बाद ट्रैक्टर भी सड़क किनारे पलट गया। घटना के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया।
मृतक की पहचान रुस्तमगंज गांव निवासी मिथुन चक्रवर्ती के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। पुलिस ने किसी तरह लोगों को समझा बुझा कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामले में नौबतपुर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि मुसहरी के समीप तेज रफ़्तार ट्रैक्टर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। फ़िलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रैक्टर जब्त कर ली गई और चालक की तलाश में पुलिस जुट गई है।
यह भी पढ़ें- Bihar में सरेराह कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर किया हमला
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
पटना से अवनीश कुमार की रिपोर्ट
Tractor Tractor Tractor
Tractor
Highlights


