Bihar में सरेराह कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है, तेजस्वी ने एनडीए सरकार पर किया हमला

Bihar

पटना: बिहार में बढ़ते आपराधिक वारदातों पर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए की सरकार पर जम कर हमला किया। तेजस्वी ने कहा कि एनडीए के नेता बिहार में 2005 से पहले की स्थिति की बार बार चर्चा करते हैं लेकिन वे वर्तमान की स्थिति उससे भी बदतर है। एनडीए की सरकार पर हमला करते हुए तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने हाल फ़िलहाल में पटना में घटे आपराधिक घटनाओं का भी जिक्र किया है और कहा कि अगर पूरे बिहार की आपराधिक घटनाएं बता दूँ तो विशेषण खत्म हो जाएगा।

तेजस्वी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि ‘बिहार में सरेराह सरेआम सत्ता संरक्षित अपराधियों के द्वारा कहीं भी, कभी भी किसी को भी गोली मारी जा सकती है। चाकू और बंदूक़ दिखा छिनतई और लूटपाट की जा सकती है। जंगलराज के बारे में टेलीप्राम्प्टर से रटे-रटाए भाषण पढ़ने वाले प्रधानमंत्री जी, 2005 से पूर्व के इतिहास में जी कर वर्तमान की निर्मम व रिकॉर्डतोड़ आपराधिक घटनाओं पर आँखें मूँदने व चुप्पी साधने वाले मुख्यमंत्री जी और बयानवीर उपमुख्यमंत्रियों एवं मंत्रियों से पूछना चाहता हूँ कि इस जानलेवा गोलीबारी, बमबारी, छिनतई, लूटपाट और हत्याओं वाले कथित मंगलराज का रहनुमा कौन है? अगुआ कौन है और वारिस कौन है?

केवल पटना (बिहार की राजधानी) में ही फायरिंग और गोलीबारी की ताजा घटनाएं:
जयप्रकाश नगर में फायरिंग। मोकामा में गोली मारकर किया घायल। दीघा में दो युवतियों को चाकू मारा। दीघा में गोली मारकर किया घायल। बिहटा में होमगार्ड जवान को मारी गोली। फुलवारीशरीफ में गोली चली। जेठुली में दो पक्षों में हुई थी फायरिंग। मसौढ़ी में युवक को गोली मारी, हुआ घायल।

केवल पटना में ही छिनतई, बैंकलूट और राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं
बिहटा में बैंक से 14 लाख की लूट। बाढ़ थाना क्षेत्र में 12 हजार की छिनतई। कंकड़बाग में डिलीवरी ब्वाय से लूट। धनरुआ में युवक से एक लाख की लूट। गौरीचक में चाकू के बल पर लूटपाट। रूपसपुर में यात्री से लूटे 15 हजार। पत्रकारनगर और गांधी मैदान में दो लोगों से लूट। कोतवाली थाना क्षेत्र में युवक से छीनी चेन। गांधी मैदान थाना क्षेत्र में छात्र से मोबाइल लूट। बख्तियारपुर में 1.28 लाख और मोबाइल लूट। रूपसपुर में महिला से छीनी चेन।

नोट:- ये फायरिंग, छिनतई, बैंकलूट और राहगीरों से लूटपाट की घटनाएँ केवल अकेले पटना की है।

विशेष नोट:- संपूर्ण बिहार की आपराधिक वारदातों को संलग्न करूँगा और बताऊँगा तो बिहार के अपराध का वर्णन करने के लिए आपको कोई “विशेषण” नहीं मिलेगा।

New Technologies से किसानों को मिले फायदा विषय पर कार्यशाला

https://youtube.com/22scope

Bihar Bihar Bihar Bihar Bihar

Bihar

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Constitution Protection March 2026: रांची के संविधान रक्षा मार्च में...

Ranchi Constitution Protection March 2026: संविधान दिवस के अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से गुरुवार को राजधानी रांची में राज्य स्तरीय ‘संविधान...

Pakur Constitution Day Celebration: शिक्षा, समानता और अभिव्यक्ति के अधिकार पर...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को पाकुड़ स्थित एंडेवर एकेडमी के बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में...

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि