सिटी बजाओ उपस्थिति बढ़ाव कार्यक्रम के तहत बच्चों ने सीटी बजा कर किया लोगों को जागरुक

रांची: झारखंड सरकार तथा शिक्षा विभाग के सेक्रेटरी के महत्वाकांक्षी योजना सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ कार्यक्रम के तहत आज हजारीबाग में भी गली मोहल्ले में बच्चों ने सीटी बजाकर वैसे अभिभावकों को जागरूक करने का प्रयास किया जो अपने बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल नहीं भेज रहे हैं ।

आज सुबह वैसे बच्चे जो स्कूल जाते हैं तथा जब वो स्कूल जाने के लिए अपने घर से निकले तो सीटी बजाते हुए एक जगह इकट्ठा हुए तथा फिर सिटी बजाते हुए अपने स्कूल की तरफ बढ़े एवं सिटी बजाओ उपस्थित बढ़ाओ का नारा भी दिया।

प्राथमिक विद्यालय रेवाली की प्राचार्य शिक्षिका ममता कुमारी ने बात करते हुए बताया कि शिक्षा सेक्रेटरी की यह महत्वाकांक्षी योजना है तथा स्कूल में उपस्थित को बढ़ाने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है।

जिसमें बच्चे सीटी बजाते हुए अपने गली मोहल्ले में वैसे अभिभावकों को जागरुक कर रहे हैं जो अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजते हैं उन्होंने बच्चों के अभिभावकों से आग्रह भी किया है कि अपने बच्चों को स – समय स्कूल भेजें ताकि वह शिक्षा ग्रहण कर सके और स्कूल में उपस्थित बच्चों की बढ़ सके।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img