Chhath Festival के दौरान की जाएगी निर्बाध बिजली आपूर्ति, सचिव ने अधिकारियों को दिए कई निर्देश

पटना: दिवाली खत्म होते ही राज्य में महापर्व Chhath Festival की तैयारियां शुरू हो गई है। एक तरफ जहां लोग घरों में छठ की तैयारी में जुट गए हैं वहीं दूसरी तरफ प्रशासनिक तैयारी भी जोरों पर है। एक तरफ सभी जगहों पर अधिकारी घूम घूम कर छठ घाटों का निरीक्षण कर जरुरी सभी सुविधाएं पूर्ण करने की कवायद में जुटे हैं तो दूसरी तरफ निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर भी तैयारी की जा रही है। राज्य में छठ पर्व के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर शुक्रवार को ऊर्जा विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल ने विद्युत् भवन स्थित सभागार में जायजा लिया।

बैठक में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी महेंद्र कुमार, दोनों डिस्कॉम के निदेशक, मुख्य अभियंता और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक के दौरान सचिव पंकज कुमार पाल ने दोनों डिस्कॉम के निदेशक के साथ छठ घाटों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर चर्चा की। इस दौरान सचिव को जानकारी दी गई कि छठ घाटों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत् संरचनाओं के सुदृढ़ीकरण का कार्य पूरा कर लिया गया है।

छठ घाटों को विद्युत् आपूर्ति करने वाले संबंधित शक्ति उपकेंद्रों में 33 केवी एवं 11 केवी ब्रेकरों का निरीक्षण एमआरटी टीम द्वारा किया गया है। इसके अलावा पावर सब स्टेशन, 33 केवी, 11 केवी लाइनों और डीएसएस की मरम्मत तथा रखरखाव का कार्य भी तेजी से किया जा रहा है। छठ घाटों के पास स्थापित बिजली संरचनाओं की स्थिति को सुरक्षित बनाने के लिए जर्जर तारों को चिह्नित कर बदला जा रहा है। छठ घाट पर जाने वाले रास्तों पर 11 केवी बेयर कंडक्टर को गार्ड वायर से ब्ल्ड जा रहा है।

2 8 22Scope News

समीक्षा बैठक में सचिव ने निर्देश दिया कि छठ के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए 24 X 7 नियंत्रण कक्ष स्थापित किये जाएं और आपूर्ति की देखभाल हेतु अधिकारियों व कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की जाए। राज्य स्तर पर स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर में भी नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई, ट्रांसफार्मर खराब होने या जलने की स्थिति में उसे तत्काल बदलने हेतु पर्याप्त मात्रा में ट्रांसफार्मर क्षेत्रीय स्तर पर उपलब्ध रखे जाएं। इसके साथ ही किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए उचित व्यवस्थाएं की जाए।

सभी अंचल अभियंताओं को निर्देश दिया गया है कि पंडाल संचालकों से संपर्क कर अस्थायी विद्युत् संबंध नियमानुसार एमसीबी के माध्यम से प्रदान करें। छठ घाटों और उसके रास्तों पर लगाए जा रहे अस्थायी लाइट की ऊंचाई सुरक्षा के दृष्टिकोण से सुनिश्चित की जाए। समीक्षा के दौरान मुख्यालय स्तर पर एक टीम का गठन करने का भी निर्देश सचिव ने दिया जो विभिन्न अंचल और प्रमंडल में जा कर छठ हेतु की जा रही तैयारियों का औचक निरीक्षण करेगी।

इस दौरान ऊर्जा सचिव एवं बीएसपीएचसीएल के सीएमडी पंकज कुमार पाल ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को सुरक्षित और निरंतर बिजली आपूर्ति उपलब्ध करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस पवित्र पर्व पर बिजली की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हमारे अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-    Jamui के गिद्धौर-मांगोबंदर सड़क की बदहाली होगी दूर, MLA की कोशिश से…

https://youtube.com/22scope

Chhath Festival Chhath Festival Chhath Festival Chhath Festival Chhath FestivalChhath Festival Chhath Festival

Chhath Festival

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...

Khalari Crime Review Meeting: खलारी में अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, सक्रिय...

Khalari Crime Review Meeting: क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और लंबित मामलों के जल्द निष्पादन को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया...