Bihar Minister का विवादित बयान, ‘अपराधियों को देखते ही मार दी जाएगी गोली’

पूर्णिया: Bihar Minister का विवादित बयान – बिहार में आए दिन कानून व्यवस्था चरमरा रही है, अपराधी बेख़ौफ हो कर आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बिहार में हो रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए विपक्ष अब सरकार पर जम कर निशाना साध रही है। इस बीच अब बिहार सरकार के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया है। मंत्री के विवादित बयान के बाद एक बार फिर से विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई है और राज्य में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है।

मंत्री जी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अब बिहार कैबिनेट में पास हो चुका है कि अपराधियों को देखते ही गोली मार दी जाएगी। एक बार फिर से बिहार में अपराधियों का सफाया किया जाएगा और राज्य में गरीबों का राज होगा। दरअसल बिहार सरकार में मंत्री दिलीप जायसवाल पूर्णिया के रुपौली में जदयू के विधानसभा उम्मीदवार कलाधर पांडेय के नामांकन सभा को संबोधित कर रहे थे।

नामांकन सभा को संबोधित करते हुए मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बिहार कैबिनेट में फैसला लिया गया है कि हर जिला में एसआईटी का गठन किया जाएगा। एसआईटी जिलों में हथियार गोली लेकर घूमने वाले लोगों को देखते ही गोली मार देगी। उसी तरह से रुपौली में भी अपराधियों का सफाया होगा और यहां गरीबों का राज स्थापित होगा।

उन्होंने कहा कि आपकी सुरक्षा, आरक्षण और विकास के लिए अगर कोई सोच सकता है तो वह हैं एक मात्र नेता नीतीश कुमार और दूसरे नरेंद्र मोदी। इस लिए आपलोग किसी और के बहकावे में नहीं आइये और आंख बंद कर के कलाधर पांडेय को रुपौली विधानसभा सीट पर जीत दिलवाइये। bihar minister

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें- Nalanda जाने के दौरान गया एयरपोर्ट पर पीएम का स्वागत, विष्णुपद कॉरिडोर बनाने की मांग

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Bihar Minister Bihar Minister Bihar Minister

Saffrn

Trending News

Industrial Development को नई रफ्तार देने की पहल, केंद्रीय मंत्रियों से...

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर बिहार में निवेश, रोजगार, टेक्सटाइल उद्योग, डिफेंस कॉरिडोर और औद्योगिक विकास...

Bihar Development: विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी, सामूहिक...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम है। नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में निवेश, बुनियादी...

Bihar Art and Culture: कला प्रेमियों और विभाग के बीच मजबूत...

 बिहार कला एवं संस्कृति विभाग की त्रैमासिक पत्रिका ‘कला संवाद’ के दूसरे अंक का विमोचन। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसे कला प्रेमियों और...

Bihar Development:विकसित भारत के निर्माण में बिहार की भूमिका अहम, नवनिर्माण...

 मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में बिहार की प्रगति महत्वपूर्ण है। नवनिर्माण और निवेश को बढ़ावा...

बुजुर्ग व्यक्ति ने महिला पर चलाई गोली, हाथ में लगी, किसी...

गयाजी : गयाजी जिले के टिकारी थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। पंचमहला गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img