Commercial Advertisment

केंद्रीय मंत्री मांझी दिल्ली से गया पहुंचे, फरियादियों से मिलकर सुनी फरियाद

गया : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सह केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी आज यानी दिल्ली से गया लौटे, जहां सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मिले। साथ ही उनसे कई फरियादी मिलने आए और मंत्री ने सभी की बारी-बारी से समस्याएं सुनीं। वहीं विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के द्वारा बिहार में कई जगह पर पुल गिरने के सवाल पर कहा कि यह कहीं ना कहीं इसमें कोई साजिश है और सरकार को बदनाम करने के लिए कोई इस तरह का काम कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि आज से 15 दिन या एक महीना पहले इस तरह का पुल गिरने का मामला सामने नहीं आया। अब लगातार पूल क्यों गिर रहा है तो कहीं ना कहीं इसमें साजिश तो नहीं है। कोई जानबूझकर सरकार को बदनाम करने के लिए ऐसा काम कर रहे हैं। लेकिन हमारी सरकार अपने तरफ से जो पुल गिरे हैं उसके ठेकेदार और इंजीनियर पर शक्ति से कार्रवाई कर रही है और आगे ऐसा ना हो इसके लिए भी सरकार सचेत है।

मांझी ने नीट पेपर लीक मामले पर कहा कि किसी के द्वारा कार्रवाई रोक देने और हल्ला करने से कोई काम नहीं चलेगा। सुप्रीम कोर्ट, भारत सरकार और बिहार सरकार भी इस मामले में सख्त है, लगातार कार्रवाई हो रही है और गिरफ्तारी भी हो रही है। कई जगहों पर रेड भी की जा रही है। सारी बातें की उद्वेदन भी हो रही है। सरकार इसमें किसी को बचाने की स्थिति में नहीं है उचित कार्रवाई हो रही है। सरकार का कहना है कि आगे किसी भी परीक्षा में इस तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।

यह भी पढ़े : ‘नए आपराधिक कानून को लेकर गया पुलिस पूरी तरीके से तैयार’

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

आशीष कुमार की रिपोर्ट

 

Rohtas ATM Robbery Case: 38 लाख की लूट, दो गिरफ्तारी और...

Rohtas ATM Robbery Case: बिहार के रोहतास जिले में एटीएम लूट की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है।...

Nishant Kumar Sasaram Visit: सासाराम पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, सरदार...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री और जदयू नेता निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम पहुंचे। यहां उन्होंने तकिया बाजार में आयोजित...

बिहार बना National Red Run 4.0 का मेजबान, 32 राज्यों के...

National Red Run 4.0 Patna: बिहार ने राष्ट्रीय स्तर के नेशनल रेड रन 4.0 की मेजबानी करते हुए HIV संक्रमण के प्रति जागरूकता और...