Advertisement
Advertisement

Union Minister of State ने ममता सरकार पर बोला हमला, कहा ‘बिहार में जल्द शुरू होगी…’

औरंगाबाद: भारत सरकार में Union Minister of State सतीश चंद्र दुबे औरंगाबाद में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जम कर बरसे और मनमर्जी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अगर ममता सरकार अपना रवैया नहीं छोड़ती है तो फिर राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू की जाएगी। केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने पत्रकारों से बात करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला करते हुए कहा कि ममता बनर्जी शायद भूल गई हैं कि पश्चिम बंगाल भारत का ही हिस्सा है।

उन्हें देश की जनता से नहीं बल्कि रोहिंग्या से मतलब है और उनकी ही चिंता भी है। जब जब राज्यों में क्षेत्रीय दलों की सत्ता होती है तो वे अपना मोनोपॉली लागू करना शुरू कर देती है। बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार बेलगाम हो रही है, थोड़ा इंतजार करिये, जल्दी ही ये सरकार खत्म हो जाएगी।इसके साथ ही उन्होंने वक्फ बोर्ड पर बात करते हुए वक्फ बोर्ड को देश के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड देश और सनातन के लिए खतरा है इसलिए केंद्र की सरकार ने इसमें संशोधन के लिए पहल की है। अभी इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि काम चल रहा है और जो कुछ भी होगा वह अच्छे के लिए होगा।

केंद्रीय राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश में कोयला खत्म होने के सवाल पर कहा कि देश में कोयले के भंडार की कोई कमी नहीं है। केंद्र सरकार वैकल्पिक ऊर्जा पर भी काम कर रही है। इसी के तहत सूर्य घर बिजली योजना पर काम चल रहा है और सोलर रूफ टॉप योजना लायी गई है। लोग इसका लाभ भी उठा रहे हैं। जगह जगह सौर ऊर्जा का प्लांट लगाया जा रहा है और इसमें तेजी लाई जाएगी।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बिहार में भी जल्द ही पोटाश, क्रोमियम और निकल की माइनिंग शुरू की जाएगी। माइनिंग हो चुकी है। अब एसेट तैयार किया जा रहा है जिसकी वजह से समय लग रहा है। एसेट तैयार होते ही माइनिंग शुरू कर दी जाएगी। इससे बिहार और बिहार के लोगों को काफी फायदा होगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    Family Judge के यहां तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, परिजन…

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Union Minister of State Union Minister of State Union Minister of State Union Minister of State Union Minister of State

Union Minister of State

Commercial Advertisment

Samrat Choudhary Diwali Celebration: महालक्ष्मी देवी की पूजा के बाद महादलित...

Samrat Choudhary Diwali Celebration, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर दीघा-आशियाना रोड स्थित महालक्ष्मी देवी की प्रतिमा के समक्ष पूजा-अर्चना कर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment 2023: संशोधित रिजल्ट के बाद नियुक्ति प्रक्रिया...

झारखंड सहायक आचार्य भर्ती 2023 के संशोधित रिजल्ट वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू। काउंसेलिंग के 3 दिनों में नियुक्ति और 15 दिनों...

Bihar News: बिहार को 10,845 करोड़ रुपये की सौगात, कर हस्तांतरण...

 केंद्र सरकार ने दीपावली और छठ से पहले बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किये। कर हस्तांतरण में बिहार देश में दूसरे स्थान पर...