Commercial Advertisment

Family Judge के यहां तैनात होमगार्ड जवान की संदिग्ध मौत, परिजन…

मधुबनी: मधुबनी में फैमिली जज के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी होमगार्ड के जवान की संदिग्ध हालत में अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। जवान की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक होमगार्ड जवान की पहचान अशोक राम के रूप में की गई। मामले में मृतक के पुत्र आदित्य कुमार ने बताया कि पिता जी होमगार्ड में कार्यरत थे और वे फैमिली जज के यहां तैनात थे। दोपहर में अचानक पड़ोसी ने सूचना दी कि तुम्हारे पापा की तबियत खराब है।

सूचना पर जब वहां पहुंचे तो देखा कि पिता जी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ काम करने वाले अन्य सहकर्मियों ने बताया कि अचानक ही तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। उन लोगों ने बताया कि कुछ समझ ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या था? वहीं सदर अस्पताल में आकस्मिक विभाग के चिकित्स्क डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि मृत हालत में ही मृतक का पुत्र उन्हें लेकर आया था। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  लालू प्रसाद यादव ने कहा- केंद्र की मोदी सरकार बाबा साहेब के संविधान की उड़ा रहे हैं धज्जियां…

मधुबनी से अमर कुमार की रिपोर्ट

Family Judge Family Judge Family Judge

Family Judge

Bihar Home Department Review Meeting: बिहार गृह विभाग में लंबित मामलों...

Bihar Home Department Review Meeting, पटना: बिहार के गृह विभाग में लंबित सरकारी मामलों के निष्पादन को लेकर प्रधान सचिव पंकज कुमार ने सख्त...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: मुजफ्फरपुर के गोबरसही में गैस पाइपलाइन फटने...

Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित गोबरसही इलाके में भूमिगत गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। सड़क...

Patna Flight Cancelled: पटना से बेंगलुरु जाने वाले यात्री ध्यान दें!...

Patna Flight Cancelled: नवंबर में पटना और बेंगलुरु के बीच हवाई यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। एयर इंडिया एक्सप्रेस...