Advertisment

अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो में मारी टक्कर, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, 6 घायल

नवादा : बिहार के नवादा से एक बड़ी खबर आ रही है। नवादा जिले के हमीदपुर बारा से एक परिवार स्कार्पियो पर सवार होकर मुंडन कराने बाढ़ उमानाथ जा रहे थे। इसी दौरान बाढ़ बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के मानसरोवर पेट्रोल पंप के समीप अज्ञात वाहन ने स्कार्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे स्कार्पियो पर सवार नवादा जिले के हमीदपुर बारा गांव के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और छह लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत बख्तियारपुर-बिहारशरीफ सड़क मार्ग स्थित निर्माणाधीन फोरलेन पर हुए सड़क हादसे में छह लोगों की हुई मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

यह भी पढ़े : बाराती से भरी ट्रैक्टर ने बोलेरो में मारी टक्कर, एक बालक की मौत

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन जाने वालों के लिए बड़ी परेशानी, पुल...

Dhanbad Maithon Diversion: मैथन मोड़-संजय चौक-मैथन मुख्य सड़क पर झिलिया नदी के ऊपर बन रहे पुल के पास बनाया गया एक अस्थायी डायवर्जन मंगलवार को...

JPSC Student Protest: छात्रों से बातचीत के लिए सरकार ने बनाई...

JPSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं को लेकर चल रहे छात्र विरोध-प्रदर्शनों के बीच, राज्य सरकार ने बातचीत शुरू करने की दिशा...

Bokaro Basketball Training Centre: बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर के साथ मतदाता जागरूकता...

Bokaro Basketball Training Centre: बुधवार को जिले के DPS चास स्कूल में एक बास्केटबॉल ट्रेनिंग सेंटर का उद्घाटन किया गया। ज़िला निर्वाचन अधिकारी-सह-उपायुक्त अजय नाथ...