अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रिंसिपल को मारी टक्कर, पटना एम्स रेफर

नौबतपुर : नौबतपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार ज्ञान भारती स्कूल के प्रिंसिपल को जबरदस्त टक्कर मार दी। जहां इस घटना में प्रिंसिपल घायल हो गए। घायल की पहचान पटना के बेऊर निवासी अमरेश कुमार लभ के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने का स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंचे घायल अवस्था में प्रिंसिपल को नौबतपुर के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल प्रिंसिपल अमरेश कुमार लभ जो नौबतपुर के ज्ञान भारती स्कूल के प्राचार्य है। प्रतिदिन वो अपने बाइक से नौबतपुर विद्यालय आया करते थे। शनिवार को भी सुबह बाइक से वह विद्यालय आ रहे थे। तभी नौबतपुर थानाक्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास सामने से आ रही अज्ञात वाहन ने उनके बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया। फिलहाल घायल प्रिंसिपल का इलाज पटना एम्स में चल रहा है और घटना की जानकारी परिवार वालों को पुलिस ने दे दी है।

अवनीश कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...