आतंकवाद पर UNSC की दूसरी बैठक आज, इन 3 एजेंडों पर होगी चर्चा

नई दिल्ली : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की काउंटर टेररिज्म कमेटी की

दूसरी मीटिंग आज दिल्ली में होगी. मीटिंग में तीन एजेंडे पर चर्चा होगी.

जिसमें आतंकवादी हमले में इंटरनेट और सोशल मीडिया का इस्तेमाल, फंड रेज के लिए

भुगतान की नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल और ड्रोन जैसे मानव रहित एयर डिवाइस से

निपटने को लेकर चर्चा होगी. इसकी पहली बैठक मुंबई के ताज होटल में हुई थी.

बीते दिन मुंबई के ताज होटल में हुई थी बैठक

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की यह बैठक सुबह 9.30 बजे से शाम 6.30 बजे तक

दिल्ली के ताज पैलेस में होगी. बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस होगी. बीते दिन भी मुंबई के ताज होटल में ही बैठक हुई थी. इस दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सभी पंद्रह सदस्य देशों के राजदूतों ने आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की थी. आज की इस बैठक में चीन के राजनयिक भी भाग लेंगे.

आतंकवाद के खिलाफ जयशंकर का कड़ा रुख

पहले दिन हुए बैठक में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया था. उन्होंने चीन और पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया और कहा, ‘आतंकवाद अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा और मानवता के लिए एक गंभीर खतरा है. पीड़ितों का नुकसान अतुलनीय है. हम आतंकवाद के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाने की कोशिश में लगे रहेंगे. आतंकी हमले अस्वीकार हैं.’

UNSC: एस जयशंकर ने दिए आतंकवाद के खिलाफ पांच सुझाव

26/11 के मुख्य आरोपी और दोषी आज़ाद हैं और उन्हें सुरक्षा कवच मिला है. ये आतंक के खिलाफ समान लक्ष्य पर सवाल उठाता है. विदेश मंत्री ने जयशंकर ने कहा, ‘मैं पांच बिंदुओं पर ध्यान लाना चाहता हूं.’ आतंकवाद के खिलाफ पांच सुझाव देते हुए कहा कि आर्थिक रूप से आतंकी गतिविधियों को रोकने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए, आर्थिक मदद करने वाले देश पर प्रतिबंध लगाने होंगे, आतंकवाद को लेकर अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत है. आतंकी नेक्सस, ड्रग्स पर लिंकेज को तोड़ने की जरूरत है, आतंकी समूहों ने नए तकनीकी का इस्तेमाल किया, जिसे पकड़ना जरूरी है.

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img