रिम्स शासी परिषद की बैठक 13 सितंबर को, 25 एजेंडों पर होगी चर्चा, 3500 पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो सकता है

रांची : झारखंड हाईकोर्ट के निर्देश पर रिम्स शासी परिषद की बैठक अब 13 सितंबर को होगी। इस बैठक में कुल 25 एजेंडों पर चर्चा की जाएगी। रिटायर्ड जस्टिस अंबरीश सहाय को बैठक का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। उन्होंने खुद रिम्स निदेशक को मैसेज कर बैठक की तिथि तय करने की जानकारी दी।


 Key Highlights

  • रिम्स शासी परिषद की बैठक 13 सितंबर को होगी

  • बैठक में 25 एजेंडों पर चर्चा, 3500 पदों पर नियुक्ति संभव

  • सेंट्रल इमरजेंसी एक्सटेंशन का प्रस्ताव एजेंडा में शामिल

  • वकीलों की रिपोर्ट से जुड़ी खामियां भी होंगी चर्चा का हिस्सा

  • दवाइयों की किल्लत, मशीनों की कमी और सुविधाओं का अभाव बड़ा मुद्दा 


    बैठक का सबसे अहम एजेंडा रिम्स में करीब 3500 पदों पर नियुक्ति का है। निदेशक डॉ. राजकुमार ने बताया कि वर्तमान में रिम्स के पास आवश्यक मैनपावर का मात्र 30-35% स्टाफ ही कार्यरत है। फैकल्टी, नर्सिंग स्टाफ, थर्ड-फोर्थ ग्रेड कर्मी समेत अन्य पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हुआ तो मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

    इमरजेंसी एक्सटेंशन का प्रस्ताव

    बैठक में रिम्स की सेंट्रल इमरजेंसी के विस्तार पर भी चर्चा होगी। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इंडियन बैंक के कंडम भवन को तोड़कर वहां नई इमरजेंसी यूनिट बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।

    अधिवक्ताओं की रिपोर्ट से जुड़े एजेंडे

    वकीलों की टीम ने हाईकोर्ट में रिम्स की कई खामियों की रिपोर्ट सौंपी थी, जिन्हें भी एजेंडा में शामिल किया गया है। इनमें शामिल हैं:

    बैठक में इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा होगी और कोर्ट के निर्देशानुसार सुधारात्मक कदम उठाने पर विचार किया जाएगा।


AI का इंसानों पर असर: नौकरी, पढ़ाई, सरकार और लोकतंत्र में...

पहिए ने इंसान के शरीर का बोझ हल्का किया, भाप के इंजन ने मांसपेशियों की ताकत को चुनौती दी और कंप्यूटर ने गणना का...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों...

Bihar MLC Election Result 2026: बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक कोटे की आठ सीटों के लिए मतगणना मंगलवार सुबह 8 बजे से...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार...

Sunil Kumar CM Relief Fund Donation: बिहार के ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहयोग दिया है। उन्होंने ग्रामीण...