यूपी ATS ने ISI एजेंट को किया गिरफ्तार, भेज रहा था गोपनीय सूचनाएं

Desk. उत्तर प्रदेश के एटीएस (ATS) टीम को रविवार को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यूपी एटीएस ने भारतीय दूतावास में काम करने वाले कर्मचारी को मेरठ से अरेस्ट किया है। उस पर आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को गोपनीय सूचनाएं भेज रहा था।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश एटीएस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के हैंडलरों द्वारा कुछ लोगों से विदेश मंत्रालय भारत सरकार के कर्मचारियों को बहला फुसलाकर और धन का लालच देकर भारतीय सेना से संबंधित भारत की सामरिक व रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गोपनीय व प्रतिषेधक सूचनाएं प्राप्त की जा रही हैं।

यूपी एटीएस ने इस पर संज्ञान लेते हुए सर्विलांस के माध्यम से नजर रखकर साक्ष्य जुटाए। खुफिया विभाग की जांच में सामने आया कि आरोपी आईएसआई के हैंडलर्स के संजाल में संलिप्त होकर भारत विरोधी कृत्यों में लिप्त है और महत्वपूर्ण गोपनीय सूचनाओं को उन तक रुपयों के लालच में उपलब्ध करा रहा था।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Ranchi Power Cut: रांची में रविवार को बिजली कटौती, चुटिया से...

Ranchi Power Cut: राजधानी रांची के कई इलाकों में रविवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग की ओर से आरडीएसएस योजना के तहत...

Jharkhand Police Medal: झारखंड के 43 पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान, जानिए...

Jharkhand Police Medal, रांची: झारखंड पुलिस के 43 अधिकारियों और जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य, अदम्य साहस और सराहनीय सेवाओं के लिए पदक से...

Hemant Soren Government: झारखंड में अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर भाजपा...

Hemant Soren Government, रांची: झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार के मौजूदा कार्यकाल के दो साल पूरे होने पर भारतीय...