Banka पहुंचे उपेन्द्र कुशवाहा, कहा ‘कर रहे अपनी यात्रा का समापन’, लोगों से की अपील

पटना: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा रविवार की संध्या अमरपुर के कुल्हड़िया पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं गाजे बाजे के साथ उनका स्वागत किया गया। उपेंद्र कुशवाहा दो दिवसीय दौरे पर बांका पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अपनी यात्रा करते हुए बांका आया हूं। बांका में हमारी यात्रा का समापन हो रहा है।

बांका जिलावासियों से अपील करना चाहता हूं कि आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एक बार एनडीए की सरकार मजबूती से बनाएं। मैं बांका में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कार्यकर्ता, एनडीए के कार्यकर्ता एवं आम लोगों से संवाद करने आया हूं। सभी से अपील करूंगा एकजुटता के साथ खड़े होकर आगामी विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनाएं। पत्रकारों द्वारा पूछे गए तेजस्वी यादव के माई बहिन मान योजना  के मामले में जवाब देते हुए तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें पता है उनकी सरकार नहीं बनेगी इसलिए बिना मतलब के घोषणा करते रहते हैं।

नीतीश कुमार ने महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए काफी काम किया है एवं एनडीए सरकार सभी वर्ग एवं महिलाओं के लिए बढ़-कर कर काम कर रही हैं। इस मौके पर उपेंद्र कुशवाहा ने कुल्हड़िया गांव स्थित बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। मौके पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेता मिथलेश कुशवाहा सहित सैकड़ो की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-  मुख्यमंत्री ने Patna Book Fair का किया उद्घाटन

Banka Banka Banka

Banka

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...