मतदान के दौरान खौजपुरा गांव में बोगस वोटिंग को लेकर हुई फायरिंग

जहानाबाद : जहानाबाद में लोकसभा चुनाव के मतदान के दौरान मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र के खौजपुरा मतदान केंद्र संख्या-101 पर उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। जब बोगस वोट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के द्वारा दो राऊंड फायरिंग की गई। हालांकि इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी लेकिन कुछ देर तक अफरी-तफरी के कारण मतदान बाधित हो गया। बता दें कि जहानाबाद में शाम पांच बजे तक करीब 50.23 फीसदी वोट दर्ज हुई है।

मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने फायरिंग करने वाले युवक को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद जिले के अधिकारी और पुलिस भारी संख्या में पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं हथियार लहराते हुए उस युवक का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में कैद कर ली जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि बोगस वोटिंग करने को लेकर विरोध किया गया तो इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद मखदुमपुर थाना अध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़े : 7th Phase Election : शाम 5 बजे तक 48.86 फीसदी मतदान

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...