बजरंगबली फ्यूल कोक प्लांट में कार्यरत कर्मी की मौत पर हंगामा, ग्रामीणों ने उत्पादन कराया ठप

Dhanbad: धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजरंगबली कोक प्लांट में अहले सुबह गार्ड जोहान सोरेन की मौत हो गई। जिसके बाद ग्रामीण शव के साथ प्लांट के अंदर ही धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रबंधन के मानवता नाम की कोई चीज नहीं है, घटना के दस घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी प्रबंधन ने सुध नहीं ली है।

जोहान सोरेन बजरंगबली कोल प्लांट में गार्ड के रूप में कार्यरत था

जिससे परिजनों समेत ग्रामीणों में आक्रोश है। परिजनों ने बताया कि जोहान सोरेन बजरंगबली कोल प्लांट में गार्ड के रूप में कार्यरत था। रात ड्यूटी पर गए थे। अहले सुबह तीन बजे अन्य साथियों ने खबर दी कि उनकी तबियत खराब हो गई है। मौके पर आकर देखा तो वे बेसुध थे।

सांस लेने में हो रही थी दिक्कत

बता दें जोहान को आनन फानन में धनबाद अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सहयोगियों ने बताया कि मृतक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। फिर अचानक हिचकी के साथ उनकी सांसे बंद हो गई। परिजन मुआवजे की मांग को लेकर प्लांट के अंदर ही शव को रखकर धरने पर बैठे हैं और जबतक मांग पूरी  नहीं होती वे शव के साथ धरने पर बैठे रहेंगे।

 

Saffrn

Trending News

गांवों में महिला जन प्रतिनिधि बन रही महिलाओं की पोषण सखी

पटना : गर्भावस्था के दौरान मां और बच्चे दोनों के स्वास्थ्य के लिए सही पोषण बेहद जरूरी होता है। बिहार के गांवों में महिला...

रांची के बाद अब Latehar में भी मानवता हुई शर्मसार, शादी...

Jharkhand: झारखंड में अपराधियों के हौंसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना राज्यभर से हत्या, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे हैं। सरकार प्रशासन...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना बनी आत्मनिर्भर बिहार की पहचान, गांव-कस्बों में बढ़...

पटना : प्रदेश में लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए बिहार सरकार की मुख्यमंत्री उद्यमी योजना एक वरदान की तरह साबित हो रही...

Hazaribagh के नए SP बने Aman Kumar, पुराने पुलिस कप्तान ने...

Hazaribagh: झारखंड में बड़े स्तर पर IAS IPS का तबादला किया गया है इसी क्रम में हजारीबाग में भी पुलिस अधीक्षक का तबादला हुआ...

मधेपुरा प्रशासन सख्त, प्रमंडलीय आयुक्त ने दी चेतावनी, कहा- पेंडिंग फाइलें...

मधेपुरा : मधेपुरा समाहरणालय में आज उस वक्त हलचल तेज हो गई। जब प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार अचानक निरीक्षण पर पहुंच गए। आयुक्त ने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img