क्या अब गुरुजी बनायेंगे जाति प्रमाण पत्र, देखिये झारखंड विधान सभा से क्या पास हुआ!  

Ranchi- अब झारखंड के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालय में विद्यार्थियों का जाति प्रमाण पत्र, उनके विद्यालय में ही बनाया जाएगा. इसके लिए 29 दिसम्बर से झारखंड के सभी निजी और सरकारी स्कूलों में स्पेशल ड्राइव चलाया जाएगा. यह घोषणा आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड विधान सभा में की. यह जाति प्रमाण पत्र विद्यार्थियों के स्व-घोषणा पत्र के आधार पर बनाया जाएगा.

भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुण्डा ने स्वघोषणा के आधार पर जाति प्रमाण पत्र बनाये जाने का विरोध करते हुए कहा कि इससे तो बंगलादेशी भी झारखंड में जाति प्रमाण पत्र बनवा लेगा.  भविष्य में इसका गलत उपयोग किया जा सकता है. झारखंड में आदिवासी-मूलवासी छात्रों का जाति  प्रमाण पत्र खतियान देखकर जाति प्रमाण पत्र बनाया जाता है, जबकि बांग्लादेश से आकर लोग शपथ पत्र  देकर अपना जाति प्रमाण पत्र बना रहे हैं. झारखंड के लोगों के साथ ऐसा होगा तो बीजेपी बर्दाश्त नहीं करेगी.

Nitkhand munda 22Scope News

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुण्डा के आरोपों पर  पलटवार करते हुए कहा कि हम पाकिस्तानी और बांगलादेशियों के लिए यहां नहीं बैठे है. हमारी प्रतिबद्धता झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता के प्रति है.  कुछ लोगों का काम सिर्फ हिन्दू मुस्लीम की राजनीति करनी है. सीएम ने बीजेपी नेताओं से पूछा कि आखिर झारखंड के लोगों का महाराष्ट्र, बिहार में क्यों सर फोड़ा जाता है. इसमें केवल कमजोर वर्ग के नहीं बल्कि सामान्य  के बच्चे भी इसमें शामिल है

Next

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

बिहार के 551 आदर्श विद्यालयों में क्या बदल रहा है? आधुनिक...

पटना: बिहार के मॉडल स्कूलों में अब विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ खेलकूद, कला, तकनीक और रचनात्मक गतिविधियों में भी आगे बढ़ने के...

सोनपुर में 1,000 करोड़ से बदलेगी बाबा हरिहरनाथ मंदिर की तस्वीर,...

पटना: बिहार के विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले-2026 का रविवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सोनपुर...

नालंदा में बनी फिल्म ‘कबीर सर का आखिरी लेसन’ IFFI के...

गोवा: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया (IFFI) में बिहार की फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने की पहल तेज होती नजर आ रही है। महोत्सव...