पाकुड़ः जिले के लिट्टीपाड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी के विद्यालयों के छात्र-छात्राओं का सही समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने को लेकर लिट्टीपाड़ा पूर्वी एवं पश्चिमी के सभी शिक्षक संसाधन केंद्र लिट्टीपाड़ा पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया. शिक्षकों का कहना है कि पढ़ाने के अलावे हमें शिक्षा संबंधित और भी कार्य रहते हैं. इसके बावजूद हम शिक्षकों को स्कूली बच्चों का जाति प्रमाण पत्र बनाने का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है. शिक्षकों का यह भी कहना है कि बच्चों का समय पर जाति प्रमाण पत्र नहीं बनने पर अभिभावक विद्यालय में आकर विरोध करते हैं. शिक्षकों का कहना है कि जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए प्रखंड में पर्याप्त स्टाफ है. इसके बाद भी हम शिक्षकों पर दबाव बनाया जाता है. वहीं शिक्षकों का साफ तौर पर कहा है कि संबंधित विभागीय कार्य के अलावे अतिरिक्त कार्य नहीं करेंगे. जिसको लेकर सभी शिक्षकों ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन दिया है.
जाति प्रमाण पत्र बनाने के कार्यभार पर शिक्षकों ने जताया विरोध, संसाधन केंद्र में किया प्रदर्शन
JSSC Para Medical Exam 2026: परीक्षा की तारीख घोषित, जानें एग्जाम...
JSSC Para Medical Exam Date 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने 'संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2025' की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह परीक्षा...
Reliance AGM 2026: रिलायंस के भविष्य को लेकर अंबानी का बड़ा...
Reliance AGM 2026: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) में लीडरशिप बदलने की प्रक्रिया अब साफ तौर पर आकार ले रही है। कंपनी की 49वीं सालाना...
BPSC 70th Final Result 2026: श्रद्धा पांडे बनीं टॉपर, आयोग ने...
बीपीएससी 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी। श्रद्धा पांडे ने 593 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। आयोग अध्यक्ष रवि मनुभाई...

















