Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

‘नगर निगम क्षेत्र के एक लाख राशन कार्ड धारकों का बनेगा गोल्डन कार्ड’

बेतिया : नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-17 में स्थित ऐतिहासिक हजारी मल धर्मशाला परिसर में रविवार को आयुष्मान भारत योजना के तहत आयोजित गोल्डन कार्ड बनाने के विशेष शिविर का महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने उद्घाटन किया। मौके पर उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र की आम जनता को सरकार से उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ दिलाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

अब केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त निर्णय से सभी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान भारत कार्यक्रम के तहत गोल्डन कार्ड बनाने का अभियान शुरू किया गया है। ताकि प्रत्येक लक्षित अर्थात राशन कार्ड धारक व उनके परिजन पांच लाख रुपए तक की इलाज सुविधा नि:शुल्क प्राप्त कर सकें। इसके लिए दो मार्च से ही अपने पूरे जिले के साथ सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र के सभी पीडीएस दुकानों के पास विशेष शिविर लगाना शुरू किया गया है।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के आलोक में महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत नगर निगम क्षेत्र के कुल करीब एक लाख राशन कार्ड धारकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत लाभार्थियों के डेटाबेस में राशन कार्ड धारकों का निबंधन है, इसलिए गोल्डन कार्ड से वंचित लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना में शामिल करते हुए इसका संचालन आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ एकीकृत प्लेटफार्म पर किए जाने की स्वीकृति प्राप्त हुई हुई है।

इसके बाद मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से नगर निगम क्षेत्र के लाभुकों का गोल्डन कार्ड बनाया जाना है। इसकी प्रक्रिया भी इसी अभियान के साथ शुरू हो चुकी है। महापौर ने बताया कि नि:शुल्क इलाज और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जिन आवश्यक कागजात की जरूरत होगी, उनमें पारिवारिक पहचान के लिए राशन कार्ड या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत लाभार्थी परिवार के नाम भेजा पत्र अथवा व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

सिकारिया ने यह भी बताया कि इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-104 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा सीएससी संचालकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके तहत दो मार्च को विशेष अभियान के तहत कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद सीएससी संचालकों के सेंटर पर नियमित रूप से कार्ड बनाए जाएंगे।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...