सीतामढ़ी : कहते हैं बिहार के प्रतिभाओं की भरमार है और उसे सिर्फ संसाधन व अवसर की तलाश रहती है. फिर तो ये अपने मेरिट का लोहा मनवाकर ही दम लेते हैं. ताजा उदाहरण सीतामढ़ी के वैभव विशाल का है जिसने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मेन (JEE-Main) 2021 में देश के 17 अन्य लोगों के साथ टॉप रैंक साझा किया है. सीतामढ़ी के विशाल वैभव ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा- मेन (जेईई-मेन) 2021 में देश के 17 अन्य लोगों के साथ टॉप रैंक साझा किया है. बेगूसराय के कुमार सत्यदर्शी (एआईआर 11) के साथ वैभव को भी स्कोर करने का सम्मान मिला जिन्होंने देश भर में 42 अन्य उम्मीदवारों के साथ 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर शाम चारों जेईई (मेन्स) के प्रदर्शन के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट के नतीजे घोषित किए.
कहा जाता है कि बिहारी क्षेत्रों का कोई जोड़ नही है जब वे अपने लक्ष्य के प्रति दृढसंकल्पित हो जाते है तो अपने लक्ष्य तक पहुँच कर की मानते है. ठीक ऐसा ही बिहार के लाल ने एक बार फिर से कामयाबी हासिल कर सभी को गौरवान्वित कर दिया है. IIT के नामांकन के लिए होने वाली JEE की परीक्षा का देर रात नेशनल टेस्ट एजेंसी ने रिजल्ट जारी कर दिया है. जिसमें बिहार राज्य के सीतामढ़ी छात्र ने वैभव ने सफलता का परचम लगाते हुए ऑल इंडिया में टॉप स्थान प्राप्त किया है. उनके साथ 44 बच्चों ने 100 प्रतिशत का अंक प्राप्त किया हैं.
जिला मुख्यालय नगर चौक निवासी आर्य कुमारी के पुत्र वैभव विशाल ने अप्रैल में होने वाली JEE परीक्षा में बिहार राज्य में टॉप स्थान के साथ ही राष्ट्रीय स्तर पर भी पहले स्थान लाने में कामयाबी पा ली है. इस प्रदर्शन से उनके परिवार वाले और शहर के इलाके के लोग काफी हर्षित हैं. JEE MAIN परीक्षा विद्यार्थियों के लिए काफी कठिन एग्जाम मानी जाती है।आपको बता दें कि 17 विद्यार्थियों ने 100% अंक प्राप्त किया है. जिसमें सबसे अधिक आंध्र प्रदेश से 4 तो वही राजस्थान से 3 विधार्थियों ने कामयाबी प्राप्त की है. वैभव विशाल 5वें स्थान के साथ इस सूची में चयनित हुए हैं. साथ ही बता दें कि छात्र अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें, इसके लिए शिक्षा मंत्रालय साल में 4 बार JEE प्रवेश परीक्षा आयोजित करती है.
शिक्षा के नजरिए से बिहार राज्य के वैभव का ऑल इंडिया में टॉप रैंक लाना उनके अभिभावकों एवं बिहार राज्यवासियों के लिए काफी गर्व की बात है. इधर उसकी इस सफलता के पीछे का मुख्यालय स्थित सीक्रेट हाट स्कुल के प्राचार्य क्रिस्टोफर राज ने उसे अपने स्कुल में उसे और माँ आर्य कुमारी को स्कुल में आमंत्रित कर सम्मानित किया और वैभव को मिठाई खिलाया. मौके पर स्कुल प्राचार्य क्रिस्टोफर राज ने कहा की उसकी प्रमाभिक शिक्षा इसी स्कुल से शुरू की. उन्होंने कहा कि उसके सफलता के पीछे उसकी मां का बहुत बड़ा श्रेय जाता है। उन्होंने ने कहा की उसकी मां वैभव के पढ़ाई को लेकर काफी त्याग किया है।
रिपोर्ट : अमर नाथ सहगल


















