पूरी तरह से तैयार है Vaishali पुलिस, दंगों से निपटने के लिए किया पूर्वाभ्यास

वैशाली: आगामी दिनों में रामनवमी और ईद जैसी त्योहारों को देखते हुए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है। इन पर्वों के दौरान किसी भी तरह के दंगा या अन्य किसी भी हुड़दंग की स्थिति में असामाजिक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस अपनी तैयारी में जुटी हुई है। इसी कड़ी में वैशाली के जिला मुख्यालय हाजीपुर स्थित पुलिस केंद्र में पुलिसकर्मियों ने भीड़ एवं दंगा नियंत्रण हेतु पूर्वाभ्यास किया। पूर्वाभ्यास का नेतृत्व पुलिस उपाधीक्षक रक्षित कर रहे थे। Vaishali Vaishali Vaishali

यह भी पढ़ें – तुम मुझे Rent दो, मैं तुम्हे बिल दूंगा, तीसरी बार कटी TMBU की बिजली…

इस दौरान पुलिसकर्मियों ने एक तरफ जहां दंगा नियंत्रक यंत्रों के साथ दंगा से निपटने का पूर्वाभ्यास किया वहीं दूसरी तरफ टियर गैस और हैण्ड ग्रेनेड चलाने का भी अभ्यास किया। इसके साथ ही पुलिस मुख्यालय ने सभी अनुमंडल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को भी पूर्व तैयारी और पर्याप्त पुलिसकर्मियों की तैनाती का निर्देश दिया है। बता दें कि ईद और रामनवमी को लेकर पुलिस मुख्यालय ने भी सभी जिलों को निर्देश जारी कर आवश्यक तैयारियां करने और असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटने का निर्देश जारी किया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    Bhagalpur में हथियारबंद अपराधियों ने जबरन काट लिया फसल, पुलिस के सारे दावे फेल…

चंदन तिवारी की रिपोर्ट

FJCCI Election 2026-27: चेंबर चुनाव में रिकॉर्ड 86 नामांकन, दो पर्चे...

एफजेसीसीआई चुनाव 2026-27 के लिए 86 नामांकन मिले हैं। स्क्रूटनी में दो नामांकन रद्द हुए, जबकि छह प्रत्याशियों को डीआईएन नंबर जमा करने का...

Jharkhand Police Protest: विधायक जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का...

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने विधायक जयराम महतो पर पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए 8 सितंबर से राज्यव्यापी चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया...

Ranchi News: हटिया-बानो के बीच पहली Intra Zonal अनारक्षित स्पेशल ट्रेन...

दक्षिण-पूर्व रेलवे ने हटिया-बानो के बीच पहली इंट्रा जोनल अनारक्षित स्पेशल ट्रेन शुरू की है। ट्रेन रोजाना चलेगी और यात्रियों को सस्ता सफर मिलेगा।Ranchi...