वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने ग्रामीणों के बीच किया गर्म कपड़ो का वितरण

पलामूः आज वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की ईकाई कपड़ा बैंक द्वारा पोलपोल के पिढ़ीया, नावाडीह, हुटार और मूसहर टोला में गर्म कपड़ो और कंबल का वितरण किया गया। लाभान्वित होने वालों में ज्यादातर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग थे।

कंबल 2 22Scope News

कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट की सचिव श्रीमती शर्मिला वर्मा ने मूसहर टोला का वीडियो देखा था। जिसे देखकर वे काफी द्रवित हुईं और उन्होंने फैसला किया कि जल्दी ही गर्म कपड़ों और कंबल के साथ वो वहां जाएंगी और उन्हें लाभ पहुंचाएंगी।

ट्रस्ट लगातार सुदूरवर्ती गाँव में गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण करेगी

इसके बाद आनंद केशव, प्रमोद राम, सोनू जी और नागेंद्र प्रजापति के सहयोग से वितरण कार्य निर्बाध रूप से संपन्न हुआ। वरदान टीम की ओर से सचिव शर्मिला वर्मा, विवेक वर्मा और दूरदर्शन केंद्र के इंजीनियर अनुज कुमार सिंह उपस्थित रहे।

कंबल 1 22Scope News

ये भी पढ़ें- बाहरी लोगों को जॉइनिंग देने पर होगा चक्का जाम-सांसद गीता कोड़ा 

अनुज सिंह सामाजिक भाव रखने वाले व्यक्ति हैं और वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट के कार्यों के प्रशंसक भी हैं। यह टीम बढ़ते हुए ठंड के प्रकोप को देखते हुए अभी लगातार सुदूरवर्ती गाँव में गर्म कपड़ों और कंबल का वितरण करेगी।

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद SNMMCH में HIV रिपोर्ट पर...

SNMMCH HIV Positive Pregnant Woman: धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) के गायनी विभाग में कथित...

Babulal Marandi Journalist Entry: रिम्स से सदर अस्पताल तक पत्रकारों की...

Babulal Marandi Journalist Entry: झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने रांची के रिम्स, सदर अस्पताल समेत जिले के सरकारी अस्पतालों में पत्रकारों...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: बरवाअड्डा विवाद ने पकड़ा...

Babulal Marandi on Jairam Mahto Police Controversy: डुमरी विधायक जयराम महतो और बरवाअड्डा थाना प्रभारी के बीच कथित तीखी नोकझोंक के बाद शुरू हुआ...