Advertisement
Advertisement

दिग्गज सिंगर केके का लाइव कंसर्ट में निधन, पीएम मोदी, शाह सहित कई दिग्गजों ने जताया दुख

कोलकाता : दिग्गज सिंगर केके का लाइव कंसर्ट में निधन- कोलकाता में

कंसर्ट में परफॉर्म करने के कुछ देर बाद मंगलवार को मशहूर सिंगर केके (कृष्णकुमार कुन्नाथ) का निधन हो गया.

उन्हें दिल का दौरा पड़ा था. 53 वर्षीय केके (Krishnakumar Kunnath) ने हिंदी में 200 से ज्यादा गाने गाए हैं.

उन्होंने हिंदी फिल्मी गानों के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती,

तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी.

कृष्णकुमार कुन्नाथ के निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई.

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में एक थे.

केके के इस तरह अचानक चले जाने से पीएम नरेंद्र मोदी,

अमित शाह के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां हैरान रह गईं.

पीएम मोदी समेत इन हस्तियों ने जताया दुख

मशहूर सिंगर केके के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने

उनके इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाने पर दुख जताया.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि केके के नाम से मशहूर

प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं.

उनके गीतों में भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला परिलक्षित होती है,

जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ तालमेल बिठाती है.

हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना. शांति.

असामयिक निधन से भारतीय संगीत को बहुत बड़ी क्षति- शाह

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि केके एक प्रतिभाशाली गायक थे, उनके असामयिक निधन से भारतीय संगीत को बहुत बड़ी क्षति हुई है. अपनी आवाज से उन्होंने संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है. उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है. शांति शांति.

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेदुलकर ने लिखा कि पल’ शायद इंटरनेट से पहले के कुछ ‘वायरल’ हिंदी गानों में से एक था. दुखद खबर. RIP केके. पूर्व क्रिकेटर विरेंद्र सहवाग ने लिखा ”कोलकाता में परफॉर्मेंस के बाद केके के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ. जीवन कितना नाजुक है इसका एक और उदाहरण देखने को मिल रहा है. उनके परिवार और मित्रों के लिए संवेदनाएं, ओम शांति.”

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने ट्विटर पर लिखा, ”केके के निधन के बारे में जानकर बेहद दुखी और स्तब्ध हूं. ओम शांति”

गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो ने कहा, ”मेरी कई निजी यादें केके के साथ जुड़ी हैं. हमने एक साथ अपने करियर की शुरुआत की थी. वह एक शानदार व्यक्ति थे.”

विवेकानंद कॉलेज में किया परफॉर्म

जानकारी सामने आई है कि केके (KK) दो दिन के कंसर्ट के लिए कोलकाता (Kolkata) में आए थे. सोमवार को भी उनका कंसर्ट (Concert) हुआ था. सोमवार को उन्होंने विवेकानंद कॉलेज (Vivekanand College) में परफॉर्म (Perform) किया था. लेकिन मंगलवार को दूसरे कंसर्ट (Second Concert) के दौरान केके की तबियत बिगड़ी और अचानक चमकता सितारा हमेशा के लिए डूब गया.

Commercial Advertisment

Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: औरंगाबाद में इस फूड ट्रक के...

 Didi Ki Rasoi Express Aurangabad: बिहार के औरंगाबाद शहर में जीविका दीदियों की एक खास पहल लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही...

Sahibganj Electric Pole Fire: झूमावती अस्पताल के पास अचानक क्यों जलने...

Sahibganj Electric Pole Fire: शहर के आजाद नगर स्थित झूमावती अस्पताल के समीप उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बिजली के पोल में...

Bihar Gobardhan Yojana: अब गोबर बनेगा कमाई का जरिया! बिहार के...

Bihar Gobardhan Yojana, पटना: बिहार के ग्रामीण इलाकों में गोबर अब गंदगी का कारण बनने के बजाय स्वच्छ ऊर्जा और कमाई का जरिया बन...