आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार हुआ युवक

भागलपुर : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी का शिकार हुआ युवक- नाथनगर के

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के बिहारीपुर गांव स्थित आम बगीचा में आपसी विवाद में

देर शाम दो पक्षों में विवाद के बीच गोलीबारी हुई.

इस दौरान वहां से गुजर रहे गांव के ही एक युवक उस गोलीबारी का शिकार हो गया.

इस घटना में युवक के कमर में गोली लगी है.

वहीं गंभीर रूप से घायल युवक को परिजनों ने मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है. वहीं पुलिस ने मायागंज अस्पताल पहुंच कर गंभीर रूप से घायल युवक से घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की. घायल की पहचान बिहारीपुर गांव निवासी चमकलाल मंडल के 22 वर्षीय पुत्र कैलाश कुमार मंडल के रूप में हुई है.

जांच में जुटी पुलिस

घायल युवक ने बताया कि गांव के ही लालू मंडल और जगदंबी मंडल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था. इसी बीच नरेश मंडल का बेटा लालू मंडल ने हथियार से गोलीबारी कर दी और गोली उसे आकर लग गई. घटना को लेकर मधुसूदनपुर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है. युवक को कमर से नीचे गोली लगी है. पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है.

रिपोर्ट: नंदन

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...