शिक्षक का Video हुआ Viral, जान जोखिम में रख सिर पर मूल्यांकन वाली कॉपी लेकर जाते स्कूल

दरभंगा : नेपाल में हुई भारी बारिश के कारण दरभंगा जिला में भी बाढ़ जैसे हालात बन गए है। ऐसे में दरभंगा के पूर्वी इलाका बाढ़ के पानी की मार झेल रहा है इसी बाढ़ के पानी के कारण दरभंगा के जमालपुर के भूभौल गांव में रविवार की देर रात कोसी के तटबंध के टूटने के बाद दर्जनो गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है। जिससे ग्रामीणों का जनजीवन प्रभावित दिखने लगा है। आज इसी बाढ़ ग्रस्त इलाके के तिकेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक अपनी जान को जोखिम में डालकर मूल्यांकन करने अपने स्कूल निकल पड़े है।

मूल्यांकन कार्य मे लगे शिक्षक अपने माथे पर जांचने वाली कॉपी और हाथों में अपने चप्पल जूते और कंधे पर अपना बैंग टांगकर जान को जोखिम में डालते हुए अपने ड्यूटी का पालन करने जाते दिख रहे है। इस तस्वीर को देखकर समझा जा सकता है कि शिक्षकों में विभाग के अधिकारियों का खौफ कितना ज्यादा भरा है। कमर से उपर तक इलाके में बाढ़ का पानी रहने के वावजूद माथे पर मूल्यांकन वाली कॉपी को रखकर स्कूल चल दिए हैं। उन्हें यह भी स्कूल जाते वक्त नही पता था कि स्कूल में बैठने के जगह भी सुरक्षित है कि वहां भी बाढ़ के पानी ने अपना डेरा जमा लिया है।

यह भी पढ़े : बिहार में बाढ़ से हाहाकार ! अगले 48 घंटे भारी, कोसी नदी का तटबंध टूटा

यह भी देखें :

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Jio 6G Technology: AI से मेडिकल तक बदल सकती है डिजिटल...

Jio 6G Technology: भारत में अगली पीढ़ी की दूरसंचार तकनीक 6G को लेकर तैयारियां तेज हो रही हैं। टेलीकॉम कंपनी जियो ने इंडिया मोबाइल...

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...