विजय सिन्हा ने राजद-कांग्रेस को दी खुली चुनौती, कहा- भ्रष्टाचार और सुशासन पर करें बहस

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच नेताओं का चुनाव प्रचार में जाने का सिलसिला जारी है। इस बीच पटना एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को खुली चुनौती दी है। विजय सिन्हा ने कहा कि ये दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार और सुशासन पर बहस करें।

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के उस बयान पर कि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और सभी राज्य के मुख्यमंत्री हिंदू हैं तो फिर हिंदू खतरे में कैसे हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इन लोगों के पास मुद्दा यही है। मुद्दा यह है कि आप सुशासन और भ्रष्टाचार पर बात क्यों नहीं करते। उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस को सीधे चुनौती दी है कि आपके राज्य में और आपका समय में सुशासन कितना था और अभी कितना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि दरभंगा में एम्स कब बनेगा। इस पर विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि बिहार में प्रधानमंत्री मोदी का एक बार फिर निश्चित तौर पर स्वागत है। प्रधानमंत्री ने देश को जो दिया है उसे आगे भी देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि आगे भी प्रधानमंत्री मोदी बिहार के लिए देते रहेंगे।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचार का भाईचारा वाला गठबंधन है इंडी गठबंधन – विजय कुमार सिन्हा

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

 

IAS Vinay Choubey: निलंबन खत्म होते ही IAS विनय चौबे की...

IAS Vinay Choubey: शराब घोटाला मामले में आरोपी चर्चित आईएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे निलंबन से मुक्त होने के बाद झारखंड सरकार के कार्मिक,...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: खबर छापना अपराध नहीं! झारखंड हाईकोर्ट...

Jharkhand High Court Journalist Freedom: झारखंड हाईकोर्ट ने पत्रकारों की स्वतंत्रता और उनके पेशेवर अधिकारों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट टिप्पणी की...

Chatra Seasonal Diseases: चतरा में मौसमी बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, सदर...

Chatra Seasonal Diseases: मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। जिले में मौसमी...