पटना : बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यह पार्टी भ्रष्टाचार, आतंकवाद और उग्रवाद का पोषक है। इसलिए जनता इसे अब चुकी है। विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बिहार आगमन का सबको इंतजार था आज वह इंतजार खत्म हो जाएगा।
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से जो चौथे चरण का मतदान है उसको सकारात्मक बल मिलेगा। पिछले तीन चरणों में भी राष्ट्रीय जनता दल को पछाड़ कर भारतीय जनता पार्टी जनता में अपनी पैठ बनाई है। जिसके चलते राजद में बौखलाहट है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार आगमन से सकारात्मक संचार होगा, राष्ट्रवाद मजबूत होगा और विकास के नए आयाम बनेंगे।
यह भी पढ़े : PM के रोड शो को लेकर BJP-JDU नेताओंं में खुशी की लहर
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope
विवेक रंजन की रिपोर्ट
Highlights


















