Advertisment

बिजली के पोल से बांधकर प्रेमी जोड़े की पिटाई, Video Viral, सामाजिक न्याय पर उठे सवाल

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत शिकारपुर थाना क्षेत्र के मटियरिया गांव से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला और पुरुष को बिजली के पोल से बांधकर बेरहमी से पीटते हुए देखा जा रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Goal 4 22Scope News

3 बच्चों की मां लीलावती देवी ने अपने प्रेमी धनंजय को अपने घर बुलाया था

बताया जा रहा है कि मटियरिया गांव की रहने वाली तीन बच्चों की मां लीलावती देवी ने बुधवार की रात अपने प्रेमी धनंजय को अपने घर बुलाया था। इसी दौरान किसी तरह यह बात गांववालों को भनक लग गई और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने कथित तौर पर दोनों को रात भर रस्सी से बिजली के सीमेंटेड पोल में बांधकर रखा और उनकी पिटाई की।

आधिकारिक तौर पर इस वीडियो की पुष्टि नहीं की गई है

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम सुबह गांव पहुंची और दोनों को भीड़ से मुक्त कराकर शिकारपुर थाना ले गई। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि आधिकारिक तौर पर नहीं की गई है। लेकिन यह घटना कई गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या किसी को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार है। क्या इस तरह की घटनाएं भीड़तंत्र को बढ़ावा नहीं दे रही है।

यह भी देखें :

प्रशासन और समाज के लिए चुनौती

यह मामला केवल एक प्रेम संबंध या नैतिकता का नहीं, बल्कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सोच का भी है। इस तरह की घटनाएं दर्शाती हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी भीड़ द्वारा फैसला लेना एक खतरनाक चलन बनता जा रहा है। यह कानून और संविधान के तहत मिले नागरिक अधिकारों की खुली अवहेलना है। पुलिस द्वारा इस मामले में क्या कार्रवाई की जाती है यह तो आने वाले वक्त में साफ होगा।

यह भी पढ़े : महिला थाना परिसर में एक प्रेमी जोड़े की धूमधाम से करायी गई शादी

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...