Advertisment

नगर निगम में गांव को शामिल करने का ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने किया विरोध

धरना में विधायक राज सिन्हा भी हुए शामिल

धनबाद : धनबाद नगर निगम में बलियापुर के बेलगडिया गांव को शामिल करने का संयुक्त मोर्चा ग्राम बचाओ संघर्ष समिति ने विरोध किया है. संयुक्त मोर्चा ग्राम बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले गुरुवार को पूर्व विधायक आनंद महतो के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामीणों ने जिला मुख्यालय रणधीर वर्मा चौक पर विशाल धरना प्रदर्शन किया. धरना में धनबाद विधायक राज सिन्हा भी शामिल हुए. उन्होंने ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया और कहा कि ग्रामीणों की मांग उचित है.

वही न्यूज़ 22 स्कोप से बात करते हुए आनंद महतो ने बताया कि जैसे ही बेलगडिया को ग्राम पंचायत से निकालकर नगर निगम में शामिल किया जाएगा लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी. उन्हें घर के लिए होल्डिंग और पानी के लिए वाटर टैक्स सरकार को देना पड़ेगा. घर बनाने के लिए एस्टीमेट और नक्शा पास कराने के साथ-साथ कई तरह की तकनीकी पहलुओं से गुजारना पड़ेगा.

उन्होंने कहा कि गांव में उनकी सभ्यता, संस्कृति सुरक्षित है. शहरीकरण होने से गांव की संस्कृति और यहां की परंपराओं का खात्मा हो जाएगा. ऐसे में सरकार से उन लोगों की मांग है कि इसे ग्राम पंचायत के दायरे में ही रखा जाए, और इसे नगर निगम में शामिल नहीं किया जाए. अगर सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो धनबाद से निकलकर रांची तक इस मामले को लेकर आंदोलन किया जाएगा.

 

रिपोर्ट : राजकुमार जायसवाल

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...

Jamtara Cashew Processing Unit: क्या जामताड़ा बनेगा झारखंड का ‘काजू हब’?...

Jamtara Cashew Processing Unit: जामताड़ा ज़िला प्रशासन ने काजू उत्पादन और उससे जुड़े उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए अपनी कोशिशें तेज़ कर दी...