पहली बार ग्राम कचहरी के मामले की हुई सुनवाई

भागलपुर : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण व बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत आज इस साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के कार्यक्रम शुरू होने से पहले कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलन किया। उसके बाद सभी बैंचों पर काम प्रारंभ हुई।

डीएलएसए के सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि आज का यह राष्ट्रीय लोक अदालत इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत है। उसके बाद 11 मई 14 सितंबर फिर 14 दिसंबर को यह आयोजित की जाएगी। वहीं उन्होंने बताया कि इस बार भागलपुर सिविल कोर्ट (19 बेंच), नवगछिया (5 बेंच) और कहलगांव में एक बेंच सहित कुल 25 बेंच पर सुनवाई की जाएगी। जिसमें 75 हजार केस के नोटिस जारी किए गए हैं। 31 हजार बैंक के केस भी इसमें शामिल है।

वहीं उन्होंने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय लोक अदालत में ग्राम कचहरी के भी मामले की सुनवाई की जा रही है। वहीं जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर किसी तरह दो पक्षों में किसी तरह का मतभेद हो तो उसे बिना कैसे किया समाप्त कर लेना चाहिए। इससे दोनों पक्ष के लोग मन से भी शांत रहेंगे। आर्थिक रूप से भी परेशान नहीं होंगे। केस होने से दोनों पक्षों को काफी परेशानी होती है इससे बचे।

अजय कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Vehicle Pollution Rule: ज्यादा धुआं छोड़ने पर बाइक-स्कूटर की Power घटेगी,...

ज्यादा धुआं छोड़ने वाली बाइक और स्कूटर की पावर घट सकती है। सरकार और वाहन उद्योग Force Repair सिस्टम पर काम कर रहे हैं,...

Chamber Election 2026-27: चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव के लिए 31 अगस्त...

रांची चेंबर ऑफ कॉमर्स चुनाव 2026-27 के लिए 31 अगस्त से नामांकन शुरू होगा। 3 सितंबर तक नाम वापसी और 13 सितंबर को मतदान...

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए Triple Test को...

पंचायत चुनाव 2027 से पहले OBC Reservation के लिए Triple Test कराने को पिछड़ा वर्ग आयोग तैयार है। कैबिनेट की मंजूरी के बाद प्रक्रिया...