Jharkhand: बड़की सरिया नगर पंचायत क्षेत्र के श्रीरामडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने Nagar Panchayat चुनाव को पूर्ण रूप से बहिष्कार कर दिया। रविवार को गांव के महिला-पुरुष सहित पूरा गांव सड़कों पर उतर आया और विशाल जुलूस निकालकर सरिया Nagar Panchayat के आगामी चुनावों का पूर्ण बहिष्कार करने का ऐलान कर डाला।
ग्रामीणों ने जोर-शोर से नारे लगाते हुए प्रशासन को कड़ा संदेश दिया
ग्रामीणों ने जोर-शोर से नारे लगाते हुए प्रशासन को कड़ा संदेश दिया – “न रास्ता, न विकास… तो न वोट। गांव से सरिया बाजार स्थित Nagar Panchayat मुख्यालय तक केवल 5 किमी की दूरी होने के बावजूद कोई पक्का रास्ता नहीं। आने-जाने के लिए कोई सुविधाजनक मार्ग न होने से रोजमर्रा की जिंदगी दूभर है। गरीब ग्रामीणों के मिट्टी के मकान पर हजारों रुपये का होल्डिंग टैक्स थोपना, जबकि वे मजदूरी-खेती करके गुजारा करते हैं।
गांव वालों ने क्या कहा
“हम कमाने-खाने वाले गरीब लोग हैं, इतना भारी टैक्स कहां से दें?” – यही सवाल हर ग्रामीण के मन में गहरा आक्रोश पैदा कर रहा है। पूरे गांव में जुलूस निकालकर भ्रमण करते हुए ग्रामीणों ने एक स्वर में फैसला सुनाया – “जब तक बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक एक भी वोट नहीं!”
यह घटना स्थानीय प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। क्या अब विकास की मुख्यधारा में शामिल होने के लिए श्रीरामडीह के ग्रामीणों की पुकार सुनी जाएगी?
Highlights


