Advertisement
Advertisement

जंगल में ग्रामीणों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब भट्टी को किया ध्वस्त

गया : गया जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बिहार-झारखंड के बॉर्डर डुमरिया प्रखंड के बोधि बिगहा थाना क्षेत्र के जंगल में ग्रामीणों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब भट्टी को ध्वस्त किया है। जबकि 75 ड्राम महुआ शराब को भी जमीन में गिराकर भी नष्ट किया है। यहां के जंगलों में झारखंड के शराब तस्कर के द्वारा देसी शराब का निर्माण कराया जा रहा था। ग्रामीणों ने हुरमैथ के जंगल में चल रही चार साल से दारु भट्टी को ध्वज किया है। यहां पर पुलिस के द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया था तब जाकर ग्रामीणों ने दारू भट्टी पर हमला बोलते हुए हजारों लीटर देसी महुआ शराब को नष्ट किया। इस दौरान ग्रामीणों को देखकर शराब माफिया भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि झारखंड के शराब माफिया सहाब यादव और ज्ञानेश्वर यादव सहित अन्य लोगों के द्वारा बिहार झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्र के जंगलों में बड़े पैमाने पर शराब बनाया जा रहा था।

यह भी पढ़े : 10 चोरी की बाइक के साथ वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Patna One Day Tour Packages: पटना घूमने का बना रहे हैं...

Patna One Day Tour Packages, पटना: राजधानी पटना के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक स्थलों को देखने के लिए अब पर्यटकों को अलग-अलग व्यवस्था करने...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit: पावापुरी में भगवान महावीर के दरबार में...

Shrawan Kumar Pawapuri Visit, पटना: बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री और जदयू विधायक दल के नेता श्रवण...

Patna Diwali Fire Safety: दिवाली पर आग से बचाने के लिए...

Patna Diwali Fire Safety: दीपावली और छठ पूजा के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए राजधानी पटना में अग्निशमन विभाग ने विशेष...