होटल संचालक की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

मधेपुरा : मधेपुरा के भर्राही थाना क्षेत्र स्थित चांदनी चौक के पास मंगवलार की देर रात एक होटल संचालक की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना एमपी कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सामने एनएच-107 के किनारे स्थित होटल के बाहर हुई, जहां मृतक रोज की तरह होटल बंद कर रहा था। मृतक की पहचान कटहरवा वार्ड पांच निवासी ज्योतिष रजक के रूप में हुई है।

LN Mishra 1 22Scope News

चेहरे पर गमछा बांधे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और मार दी गोली

मृतक की पत्नी पूजा देवी ने बताया कि वे पिछले कुछ वर्षों से चांदनी चौक पर होटल चला रहे थे और उसी में रह भी रहे थे। मंगलवार रात करीब 12 बजे जब ज्योतिष होटल बंद कर रहे थे, तभी चेहरे पर गमछा बांधे कुछ अज्ञात लोग वहां पहुंचे और उन्हें गोली मार दी। हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक को सिर और सीने में तीन गोली लगी है। पूजा देवी ने इस हत्या के पीछे पुराने विवाद है।

पहले से चल रहा था विवाद, पहले भी लोगों ने की थी मारपीट – मृतक के परिवार

उन्होंने कहा कि तूफानी कुमार, रूपराणा, प्रिंस कुमार, धीरो यादव, बलराम यादव, जब्बर मियां और आजाद शर्मा के साथ पहले से उनका विवाद चला आ रहा था। उनके अनुसार, इन लोगों ने पहले भी उनके साथ मारपीट की थी। उस समय उन्होंने एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। तभी से आरोपी उन पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे और जान से मारने की धमकी दे रहे थे।

यह भी देखें :

आक्रोशित लोगों ने मधेपुरा-मुरलीगंज एनएच-107 को किया जाम

घटना से आक्रोशित लोगों ने होटल के सामने मधेपुरा-मुरलीगंज एनएच-107 को जाम कर दिया। लगभग दो घंटा तक एनएच जाम रहा। घटना की सूचना पर भर्राही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मामले में मधेपुरा के सर्किल इंस्पेक्टर रामलखन पंडित ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्द ही दोषियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी पढ़े : बिहार में अपराधी हुए बेलगाम, सरकारी शिक्षक को दिनदहाड़े मारी गोली, मौके पर ही मौत…

रमण कुमार की रिपोर्ट

Ranchi Rail Update: 11 जुलाई को कई ट्रेनें रद्द, किता-सिल्ली रेलखंड...

रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड में 11 जुलाई को विकास कार्य के लिए ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें रद्द रहेंगी, जबकि कुछ ट्रेनों का...

Dhanbad Matkuria Firing Case: 15 साल बाद आया फैसला, 28 आरोपी...

धनबाद के चर्चित मटकुरिया गोलीकांड मामले में 15 साल बाद अदालत का फैसला आया। एमपी-एमएलए कोर्ट ने 28 आरोपियों को दोषी ठहराते हुए तीन...

Waterproof Rakhi Envelope: झारखंड के डाकघरों में मिलेगा Waterproof Rakhi Envelope,...

रक्षा बंधन पर डाक विभाग का विशेष अभियान। 25 जुलाई से झारखंड के सभी डाकघरों में 10 रुपये में वाटरप्रूफ राखी लिफाफे मिलेंगे। रांची...